{"_id":"5eece82b84e50a5e5633f759","slug":"coronavirus-agra-update-today-one-more-death-and-eight-new-cases-of-covid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 73वीं मौत...आठ नए कोरोना मरीज, अब तक 1124 मिल चुके हैं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 73वीं मौत...आठ नए कोरोना मरीज, अब तक 1124 मिल चुके हैं संक्रमित
Sat, 20 Jun 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवक की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इससे मृतक संख्या बढ़कर 73 हो गई है। वहीं, आठ नए संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा 1124 पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 65 वर्षीय संक्रमित सांस रोगी को सेप्टीसीमिया होने से फेफड़ों में तकलीफ थी। एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आठ नए मरीज मिले हैं। छह मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब तक 1124 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 914 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अभी 137 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
8688 लोगों की स्क्रीनिंग की
स्वास्थ्य विभाग की 47 टीमों ने विभव नगर, जगदीशपुरा, अरेला, लॉयर्स कॉलोनी, कृष्णा एन्क्लेव, देवरी रोड, मंटोला, यमुना ब्रिज, कमला नगर, खंदारी, बोदला, सुभाष नगर, राजनगर, राजामंडी, ईश्वर नगर, ककरैठा के 2050 घरों के 8688 लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग की। इन्हीं क्षेत्रों में 28 स्थानों पर शिविर लगाकर 669 पुरुष, 657 महिलाएं और 114 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।
इसमें 19 मधुमेह और 13 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। 21 को खुजली-दाद, 18 को दांतों की परेशानी मिली। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, नेत्र रोग समेत अन्य परेशानी के करीब 129 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को घरों से बेवजह बाहर न जाने को भी जागरूक किया है।
इसमें 19 मधुमेह और 13 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। 21 को खुजली-दाद, 18 को दांतों की परेशानी मिली। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, नेत्र रोग समेत अन्य परेशानी के करीब 129 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को घरों से बेवजह बाहर न जाने को भी जागरूक किया है।