फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Coronavirus News in Hindi: Coronavirus Agra Update Today 27 New Positive Cases Of Covid

Corona in Agra: प्रदेश में नौवें स्थान पर पहुंचा आगरा, 24 घंटे में 1586 जांच, मिले 27 मरीज

Mon, 27 Jul 2020 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 04:48 PM IST
सार

  • 97 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
  • जुलाई माह में पहली बार मिले 27 केस

विज्ञापन
Agra Coronavirus News in Hindi: Coronavirus Agra Update Today 27 New Positive Cases Of Covid
हॉटस्पॉट एरिया आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बीते 24 घंटे में तीन नए रिकॉर्ड बने हैं। जुलाई माह में पहली बार सबसे ज्यादा 27 नए मरीज मिले हैं। पहली बार 1,586 रिकॉर्ड सैंपल टेस्ट हुए हैं। संक्रमितों के मामले में अब आगरा प्रदेश में नौवें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


रविवार को 27 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,652 हो गया है। कुल 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पिछले 48 घंटे में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया पहली बार आगरा में 1,586 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक 41,544 टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया 25 नए मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना वायरस से कुल 1,358 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 197 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में नौवें नंबर पर आगरा
कोरोना संक्रमण के मामले में ताजनगरी की रैंक गिरना सुखद संकेत है। कभी प्रदेश में टॉप पर रहे आगरा को अब अन्य जिले पछाड़ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के मामले में सूबे की राजधानी लखनऊ नंबर वन है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, मेरठ में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
 
शहर   संक्रमित
लखनऊ 6476
नोएडा 4768
गाजियाबाद 4621
कानपुर 3881
वाराणसी 2259
मेरठ 2094
झांसी 1953
प्रयागराज 1707
आगरा 1652
गोरखपुर 1564
                                   

4,532 लोगों का कराया एंटीजन टेस्ट, मात्र 14 संक्रमित मिले

हॉटस्पॉट और 28 स्वास्थ्य केंद्रों में चार दिनों में 4,532 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें से केवल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

देहात के छह और शहर के आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग ने देहात के 18 और शहर के 10 शहरी केंद्रों के अलावा हॉटस्पॉट में कराए सर्वे में बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी बताने वाले लोगों की जांच की। देहात के छह और शहर के आठ लोग संक्रमित मिले। नौ लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

हॉटस्पॉट और 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर ये टेस्ट कराए गए

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हॉटस्पॉट और स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक किए एंटीजन टेस्ट में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। सर्वे टीम को जो भी संदिग्ध प्रतीत होता है, उसकी मौके पर ही जांच कराई जा रही है।

लोग हुए जागरूक, खुद कराने आ रहे जांच
संक्रमण को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बुखार, जुकाम, खांसी, सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। एंटीजन जांच भी करा रहे हैं। केंद्रों पर लोग पत्नी, बच्चों तक को जांच कराने लेकर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed