फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronation of the Babbar Congress luck will change

...तो बब्बर का राजतिलक बदलेगा कांग्रेसियों का लक

Wed, 13 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Coronation of the Babbar Congress luck will change
एनएसयूआइ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
ताजनगरी से दो बार सांसद रहे राजबब्बर को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया है। इससे आगरा-फीरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह और नई ऊर्जा से भर उठे। उनकी कोर टीम के सदस्यों का मनोबल बढ़ा है। बब्बर के चुनाव में जुटने वाले उनके नजदीकियों को उम्मीद है कि अब बड़ी जिम्मेदारी, ओहदा मिलने का वक्त आया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में कई जगह मिठाई बांटी। भगवान टाकीज चौराहे, राजपुर चुंगी, इंदिरापुरम, घटिया आजम खां में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। युवाओं को जोड़ने के साथ बब्बर हर दिल अजीत शख्सियत हैं जो कांग्रेस को फिर पुराना मुकाम दिला पाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव विनोद बंसल ने कहा कि बब्बर हर कार्यकर्ता से सीधे जुड़े हैं। नाम लेकर बुलाते हैं। अब हम पूरी ताकत से ‘मिशन यूपी’ में जुटेंगे। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और स्थानीय चेहरे को कमान सौंपी गई है। डा. मधुरिमा शर्मा, समीर चतुर्वेदी, अशोक शर्मा, प्रताप सिंह बघेल, दिवाकर तिवारी, यशपाल राणा, संजय सिंह आदि ने बब्बर के अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल पर चढ़कर पहुंचे थे संसद
1994 से 1999 तक राजबब्बर राज्यसभा सांसद रहे, लेकिन 1999 में पहला चुनाव वह समाजवादी पार्टी से लड़े। पूरे चुनाव में सपा मुखिया के फोटो तक का उपयोग नहीं किया। सपा की साइकिल पर सवार होकर वह सबसे पहले आगरा से लोकसभा में पहुंचे और 2004 में दोबारा जीते। सपा छोड़ने का एलान भी उन्होंने आगरा के बीएसएनएल मैदान में किया और जनमोर्चा बनाया। साल 2009 का लोकसभा चुनाव वह फतेहपुर सीकरी से लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद वह कांग्रेस के टिकट पर फीरोजाबाद से चुनाव लड़े और डिंपल यादव को हराकर कांग्रेस में अपना कद बढ़ाया। लगातार तीन बार वह आगरा मंडल से ही चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आगरा मंडल पर फोकस रहेगा और उनके नजदीकी भी उपेक्षित रहने के बाद मुख्य धारा की राजनीति में नजर आएंगे।


एनएसयूआई ने बांटी मिठाई
राजबब्बर को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भगवान टाकीज चौराहा पर मिष्ठान वितरण किए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस बनने का एलान किया। राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह, कृष्णमणि त्रिपाठी, दीपक शर्मा, मनीष गौतम, गौरव शर्मा, जकारिया खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed