फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Update Agra Ten Patients Discharge From Sn Medical College

#CoronaPositive: तीन चिकित्सकों सहित दस मरीजों ने दी कोरोना को मात

Sun, 26 Apr 2020 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 Apr 2020 01:41 PM IST
सार

अभी तक 41 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं घर

विज्ञापन
Corona Virus Update Agra Ten Patients Discharge From Sn Medical College
कोरोन वायरस से ठीक होकर एसएन से घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन चिकित्सकों समेत दस और मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इनकी दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद शनिवार की रात को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इनको एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने को कहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को वाटर वर्क्स निवासी राजीव गुप्ता, डॉ. प्रमोद मित्तल और एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर डॉ. दिवाकर वर्मा को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. राजीव के बेटे सुयश को बीते सप्ताह ही छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन


लता देवी, गौरव मंगल, कोमल कुमार ओर दीपक गुप्ता को भी घर भेज दिया है। शमीम अहमद, मुमताज अहमद और आसिम सलीम भी ठीक हो गए हैं। यह जमाती हैं और एक ही परिवार से हैं। इन सभी को भी घर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 41 मरीज हो चुके हैं ठीक
आगरा में अब तक पौने चार सौ के करीब कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। वहीं अभी तक 41 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से डॉ. अंकुर बंसल गुरुग्राम और जूता कारोबारी दिल्ली में इलाज लेकर आए थे। चार जमाती जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। बाकी के मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर गए हैं। 

छह और मरीजों की आई रिपोर्ट निगेटिव
एसएन में भर्ती छह और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनको रविवार या फिर सोमवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। इनकी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed