{"_id":"5eabf9428ebc3e908a7174d4","slug":"corona-virus-update-13-new-positive-case-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में 13 नए मरीज, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में 13 नए मरीज, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। शुक्रवार को 13 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें एक ही परिवार के 11 लोग एक ही व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। दो अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आए थे। एक साथ 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। टीमें इलाके को सैनिटाइज करने में लग गईं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 122 हो गई है। इनमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं और दो लोगों की मृत्यु हो गई है।
मृत्यु के बाद आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट
जलेसर रोड स्थित मोहन नगर में कोरोना संक्रमित वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वृद्ध विदेश में रहने वाले अपने पुत्र के पास से लौटकर आए थे। रिपोर्ट आने के बाद वृद्ध के परिजनों और उनके संपर्क में आए 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली तो सभी हैरान रह गए।

वृद्ध के संपर्क में आए सभी 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ 11 केस सामने आने के बाद यह इलाका सुहाग नगरी का नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां प्रशासन विशेष सर्तकता बरत रहा है।
महिला और युवक संक्रमित
पेमेश्वर गेट निवासी एक महिला और मालवीय नगर निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह दोनों कंप्यूटर ऑपरेटर से संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आए थे। हालांकि इलाकों को पहले से सील कर दिया गया था, मगर क्षेत्र में सख्ती और भी बढ़ा दी गई। उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दी गई।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 11 लोग एक के ही संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। जबकि दो अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा।