फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Suspected Teacher Reached District Hospital Return From China

कोरोना वायरस: आगरा में हिंदुस्तानी पति की चीनी पत्नी में मिले ये लक्षण, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Wed, 05 Feb 2020 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Feb 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Suspected Teacher Reached District Hospital Return From China
जिला अस्पताल पहुंची मेडिकल टीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के संदिग्ध दो मरीज मिले हैं। यह शिक्षक दंपती हैं। 20 दिन पहले ही चीनी से लौटे हैं। जुकाम होने पर दंपती मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। रैपिड रिस्पांस टीम ने मरीजों के नमूने ले लिए हैं। इनकी जांच के लिए नमूने पुणे भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


बेलनगंज क्षेत्र के निवासी शिक्षक (32) की पत्नी (34) चीन की रहने वाली है। शादी के बाद दोनों ही चीन के शेनजेन शहर में रहते हैं और वहीं एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। यह एरोनोटिक्स इंजीनियरिंग पढ़ाते हैं। पिछले 20 जनवरी को दंपती दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे और आगरा आए। 
विज्ञापन


रविवार को महिला को जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। कोरोना वायरस के भय को देखते हुए दंपती मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी होने पर तत्काल इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। रैपिड रिस्पांस टीम और एसएन मेडिकल कॉलेज के नोडल प्रभारी डॉ. प्रशांत प्रकाश भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को जुकाम-बुखार

दोनों की स्क्रीनिंग की तो महिला में जुकाम-बुखार मिला। युवक में कोई लक्षण नहीं था। फिर भी एहतियातन दोनों को आइसोलेशलन वार्ड में भर्ती कर लिया है। इसके नमूना लेकर जांच को लैब भेज दिया है। 

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि शिक्षक दंपती पिछले महीने चीन से लौटे हैं। महिला को जुकाम-बुखार की शिकायत होने पर जिला अस्पताल आए। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। युवक में कोई भी लक्षण नहीं है। इनके नमूने लेकर पुणे भेज दिए हैं। 

48 घंटे में आएगी नमूनों की रिपोर्ट 

दोनों संदिग्ध मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट आने तक यह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखे जाएंगे। नमूने की जांच रिपोर्ट आने में 48 घंटे लगेंगे। सरकार की ओर से नामित एजेंसी को नमूने दे दिए हैं। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed