फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Son And Daughter In Abroad Family Worried

कोरोना वायरसः देश में लॉकडाउन, सात समंदर पार फंसे लाड़ले, परिवारों को सता रही चिंता

Thu, 09 Apr 2020 12:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Apr 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Son And Daughter In Abroad Family Worried
वाशिंगटन में फंसा पुत्र, पुत्रवधू और पोत्री को लेकर चिंता जताते दंपती - फोटो : अमर उजाला
भविष्य और रोजी रोटी की तलाश में सात समंदर पार विदेश गए शहर के तमाम लोग परेशान हैं। कोरोना संक्रमण के खौफ और लॉकडाउन के कारण वह वहां फंस गए हैं। इससे उनके परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन


अमेरिका और यूक्रेन समेत अन्य देशों में फंसे लोगों को वतन वापस बुलाने के लिए परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं। फोन और वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से समस्या भी शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दो महीनों से घर में कैद हैं आकाश 
शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी जयकुमार गुप्ता के बेटे आकाश गुप्ता अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिछले दो महीने से अमेरिका में कोरोना के खौफ के कारण सड़कों पर निकलना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोकॉल से ही परिजनों से बातचीत करते हैं। आकाश ने अपने पिता एवं मां रेनू गुप्ता से वीडियो कॉल पर बात कर बताया कि दो महीने से घर में हैं। ऐसे में परेशानी हो रही है। भारतीय दूतावास ने भारत भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की है।

Corona Virus Son And Daughter In Abroad Family Worried
कासगंज में गर्विता माहेश्वरी का परिवार जो बेटी के यूक्रेन में फंसे होने के बाद चिंतित है - फोटो : अमर उजाला
मेरी बेटी को घर बुला दो प्रधानमंत्रीजी
शहर की विश्वबैंक कॉलोनी निवासी प्रियदर्शन माहेश्वरी की बेटी गर्विता माहेश्वरी यूक्रेन के दिनेसिया शहर में एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं। 15 दिसंबर को वह कासगंज से गई थीं, लेकिन अब वहां कोरोना संक्रमण के खौफ से कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन किया गया है।

देश वापस लौटने का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा। बेटी ने फोन पर अपने परिजनों को समस्याएं बताईं। उसके बाद मां अनु माहेश्वरी, बहन शुभांगी और भाई समर्थ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेटी को वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
 

Corona Virus Son And Daughter In Abroad Family Worried
कासगंज में शोभित माहेश्वरी का परिवार जो बेटे के यूक्रेन में फंसे होने के बाद चिंतित है - फोटो : अमर उजाला
बेटा परेशान है, बढ़ रही चिंता
मिशन चौराहा निवासी राजकुमार माहेश्वरी का बेटा शोभित माहेश्वरी यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा है। वह प्रथम वर्ष का छात्र है। यूक्रेन में लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है।

बेटे ने फोन पर परिजनों को बताया कि हॉस्टल में जो राशन मिल रहा है वह काफी महंगा है। किसी तरह भारतीय दूतावास और भारत सरकार से गुहार लगाकर उसे घर वापस बुला लिया जाए। बेटे की परेशानी से पूरा परिवार चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed