{"_id":"5eccf2e879714932350f2408","slug":"corona-virus-six-patients-report-came-negative-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः राहतभरी खबर, जिले में छह संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः राहतभरी खबर, जिले में छह संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव
Wed, 27 May 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 May 2020 12:23 AM IST
सार
अब कम हो जाएगी हॉटस्पॉट की संख्या, लेकिन रहेगी स्वास्थ्य महकमे की निगरानी
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता कुछ हद तक कम हो गई है। प्रयोगशाला से आई नमूनों की रिपोर्ट ने राहतभरी खबर दी है। छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और होम क्वारंटीन कर दिया है। बुधवार से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या कम हो जाएगी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बरकरार रहेगी।
जिले में मुंबई, नोएडा सहित अन्य स्थानों से लौटे लोगों में से 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें से तीन की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई। फिलहाल 14 सक्रिय संक्रमित जिले में थे। जिन्हें कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। अब इन 14 सक्रिय मामलों में छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिन छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई उनमें हिम्मतपुर सई के दो चचेरे भाई और तैय्यबपुर सुजातगंज के एक ही परिवार के दो लोग, एक सहावर के रामछितौनी और एक पीरछल्ला का युवक शामिल हैं।
फिरोजाबादः पचोखरा बना हॉटस्पॉट, दिल्ली से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अब जिले में कुल आठ सक्रिय केस बचे हैं। जिनकी जांच के लिए फिर से नमूने भेजे गए हैं। प्रशासन उन हॉटस्पॉट की संख्या कम करेगा जहां के संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

14 की रिपोर्ट आई निगेटिव
मंगलवार को प्रयोगशाला से पूर्व में भेजे गए नमूनों में से 14 और संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। प्रशासन निरंतर अभियान चलाकर संदिग्धों के नमूने संकलित कर रहा है। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के अलावा सैफई मेडिकल कॉलेज में नमूनों की जांच हो रही है।
आंकड़े की नजर से
- 60 संदिग्ध लेवल-1 के नौरथा सेंटर में भर्ती।
- 9 संदिग्ध लेवल-2 कलावती सेंटर में भर्ती।
लेवल-1 क्वारंटाइन सेंटर में बिजली ने बढ़ाई मुसीबत
सोमवार रात लेवल-1 क्वारंटाइन सेंटर नौरथा में बिजली ने सेंटर में भर्ती संदिग्धों व तैनात स्टाफ की मुसीबत बढ़ा दी। पहले तो हाईवोल्टेज की समस्या हुई उसके बाद क्वारंटाइन सेंटर के समीप एक विद्युत पोल पर फाल्ट हो गया। गर्मी से परेशानी बढ़ी। स्वास्थ्यकर्मियों ने सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उसके काफी देर बाद विद्युतकर्मियों ने फाल्ट सही किया।

शासन ने भेजे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर
शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर जिले में आए हैं। शासन ने डा. वीरेंद्र कुमार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और चिकित्सीय सलाह देने के लिए नोडल अफसर बनाकर भेजा है। नोडल अफसर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की है।
छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर होम क्वारंटाइन करा दिया है। अब जिले में कुल 8 सक्रिय कोरोना संक्रमण के केस हैं। प्रतिदिन संदिग्धों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी