फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Seven New Case Found Today Of Covid

Corona Virus In Firozabad: किराना व्यापारी, पुलिसकर्मी सहित सात कोरोना संक्रमित

Tue, 28 Jul 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Seven New Case Found Today Of Covid
स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शिकोहाबाद के किराना व्यापारी और पुलिसकर्मी समेत सात और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 678 हो गया है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया गया है और संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

 
शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में एक किराना व्यापारी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किराना व्यापारी को एक सप्ताह से बुखार था। दवा खाने बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। व्यापारी ने शिकोहाबाद के अस्पताल में कोरोना की जांच कराई। रिपार्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तिहरा हत्याकांडः संगीनों के साए में उठीं अर्थियां, खौफ में दिखे चेहरे, जेहन में हमले की दहशत 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरांव के निकटवर्ती गांव भारौल में दंपती संक्रमित पाया गया है। बुखार आने पर पति-पत्नी ने जांच कराई थी। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टी हुई है। शिकोहाबाद में 45 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। शिकोहाबाद थाने में तैनात हेडकांस्टेबल कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। कस्बा पाढ़म में 59 वर्षीय एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। मक्खनपुर में बाजे वाली गली में भी एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 

एका और जसराना सीएचसी पर कार्य शुरू
तहसील के जसराना एवं एका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जहां सीएचसी को तीन दिन के लिए बंद किया गया था। वहीं सभी स्टाफ की जांच कराई गई थी। एका और जसराना में स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। 

सोमवार को डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार भी किया। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी 25 कर्मचारियों और डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार से ही कार्य शुरू कर दिया गया।

लोगों ने सैंपल लेने के साथ ही आकस्मिक सेवाएं दीं। मरीजों को उपचार मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। जसराना में डॉक्टर के संपर्क में आने पर एक फार्मासिस्ट पॉजिटिव आ गया है वहीं छह लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed