{"_id":"5e874d3e8ebc3e7747480e86","slug":"corona-virus-risk-of-community-infection-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमातियों में संक्रमण के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़, दर्जनों लोगों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों में संक्रमण के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़, दर्जनों लोगों के नमूने लिए
Fri, 03 Apr 2020 09:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:28 PM IST
सार
28 जमातियों में से सात में कोरोना संक्रमण मिल चुका है।
विज्ञापन
मास्क पहने चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार का दिन चिकित्सकों के लिए मुश्किल भरा रहा। कोरोना वायरस की आशंका पर सुबह से देर रात तक लोगों के नमूने लेने का कार्य चलता रहा। चिकित्सकों की टीम ने स्क्रीनिंग करते हुए 90 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। 31 को भर्ती कर लिया गया है।
साईं की तकिया क्षेत्र में चिकित्सक पिता-पुत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण होने के बाद अस्पताल स्टाफ एवं परिजन, जीवनीमंडी क्षेत्र के मरीज के परिजनों के अलावा दिल्ली से लौटे जमातियों के संपर्क में आने वाले 110 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
इनकी स्क्रीनिंग और केस हिस्ट्री तैयार करते हुए 90 के नमूने लिए गए हैं। इनमें से 24 लोगों को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर और बाकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी की सूची बनाकर जिला अस्पताल लाकर नमूने लिए गए हैं। क्वारंटीन सेंटर में भी ठहराया गया है।
अतिरिक्त लगी टीम, लोगों के लिए बनाए तीन काउंटर
संदिग्धों के नमूने लेने के लिए जिला अस्पताल में पांच अतिरिक्त टीम लगाई गईं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग और जिला अस्पताल प्रशासन का सहयोग रहा।
स्क्रीनिंग के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। इसमें जमाती, अस्पताल का स्टाफ और संपर्क में आए लोगों को अलग-अलग टीम ने देखा। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद नमूने लेने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा।

जिला अस्पताल पर बढ़ाए पुलिसकर्मी
नमूना देने वालों की संख्या बढ़ते देख जिला अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था करने की मांग करने पर भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यहां पर नमूना देने वालों के अलावा अन्य किसी को भी रोका जा रहा है, जिससे नमूने और स्क्रीनिंग का कार्य प्रभावित न हो।