फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Positive One Patient Found In Firozabad

फिरोजाबादः एक और पॉजिटिव मिला, संख्या हुई 191, 170 मरीज हुए ठीक

Thu, 21 May 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 May 2020 11:58 AM IST
सार

  • जनपद में 16 सक्रिय मरीज
  • 170 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
Corona Virus Positive One Patient Found In Firozabad
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में बुधवार रात आई रिपोर्ट एक और संक्रमित मिला। मोहल्ला कोटला निवासी 13 वर्षीय किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुआ। किशोर का सैंपल दो दिन पूर्व लिया गया था। 
विज्ञापन


अब जिले में संक्रमितों की संख्या 191 हो गई। वहीं बुधवार रात दो और मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से घर रवाना कर दिया गया। इस प्रकार जिले में कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 170 हो गई है। बुधवार को जिले में एक्टिव केसों की संख्या 16 रह गई।
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन से कस्बों की ओर जाने वाले रास्तों पर बढ़ाई सख्ती  
लॉकडाउन 4.0 में कस्बे के बाजार खोले जाने के बाद कंटेनमेंट जोन से कस्बों की ओर जाने वाले मार्गों पर सख्ती बढ़ा दी गई। बुधवार को पुलिस ने सुभाष तिराहा, बंबा चौराहा, ककरऊ चौराहा के साथ आसफाबाद पर स्थायी रूप से बैरियर लगाने के साथ चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसफाबाद चौराहा से शहर के अंदर आने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया गया है। वहीं सुभाष तिराहा से शहर के अंदर भी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टूंडला की ओर से आने वाले वाहनों को भी हाईवे से ही गुजारा गया। इधर, शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को आसफाबाद से बंबा चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं सुभाष तिराहा पर बुधवार को स्थायी रूप से बैरियर लगा दिया गया। हालांकि कंटेनमेंट क्षेत्र का बाजार बंद होने के बावजूद सड़कों पर लोग चहलकदमी करते नजर आए। 

जाटवपुरी से हाजीपुरा जाने वाला मार्ग खुला
जाटवपुरी चौराहा से हाजीपुरा को जाने वाले मार्ग पर जाटवपुरी चौराहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरियर लगा दिया गया था। इससे लोग हाईवे पर न आ सके लेकिन बुधवार को यहां लगा बैरियर खोल दिया गया। बैरियर खुलने के साथ ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया। वहीं नगला बरी से शीतल खां को जाने वाला आधा रास्ता आने जाने के लिए खोल दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed