फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Positive Found In Etah After Four Months

एटा: चार महीने बाद मिला कोरोना का केस, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की होगी जांच

Wed, 27 Oct 2021 01:18 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 01:18 PM IST
सार

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। एटा में जलेसर के मोहल्ला इस्लाम नगर की रहने वाली युवती की जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। त्योहार पर कोरोना की जांच के लिए निगरानी समितियों को गांवों में सक्रिय किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Corona Virus Positive Found In Etah After Four Months
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार माह बाद जिले में कोरोना का केस मिला है। जलेसर निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने युवती के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी। टीम ने युवती को होम आइसोलेट किया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा 9752 हो गया है।
विज्ञापन

जलेसर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी युवती 21 अक्तूबर को मोहल्ले की एक गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी पर गई। जहां महिला के साथ युवती की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया। मंगलवार को अलीगढ़ से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में युवती पॉजिटिव घोषित की गई। युवती के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए। देर शाम जलेसर एसडीएम रामनयन सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन टीम के साथ युवती के घर पहुंचे। पॉजिटिव युवती को होम आइसोलेट किया गया। वहीं परिजनों सहित मोहल्ले के पचास व्यक्तियों की एंटीजन किट से जांच की गई, हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि 50 सैंपल और लिए गए है। उन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


बाहर से आने वाले व्यक्तियों की होगी कोरोना जांच
दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर आएंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड व जलेसर में टीमें लगाने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया अभी जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है। फिर भी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों का दूसरे प्रदेशों सहित अन्य जिलों से आना होगा। इसको लेकर तैयारी की गई है। गांव में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा। जिससे पता चल सके कि गांव में कौन सा व्यक्ति किस प्रदेश व जिले से आया है। सूचना मिलने पर उस व्यक्ति का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड व जलेसर बस स्टैंड पर एक-एक स्वास्थ्य टीम को लगाकर आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। 

बाजार-त्योहार और परंपरा: कपड़ों और किताबों से नाता बरकरार, मुगलिया काल से खासियत है बरकरार राजा की मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed