{"_id":"5f08b2e3069c9304b275d050","slug":"corona-virus-plasma-therapy-to-infected-patient-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित 51 साल के मरीज को दी प्लाज्मा थेरेपी, पहलीबार में मिले ऐसा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित 51 साल के मरीज को दी प्लाज्मा थेरेपी, पहलीबार में मिले ऐसा परिणाम
Sat, 11 Jul 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:06 AM IST
सार
प्लाज्मा थेरेपी से संक्रमित की हालत में सुधार
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार 51 साल के संक्रमित मरीज को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। इससे उसकी हालत में सुधार हुआ है। हलवाई की बगीची निवासी संक्रमित मरीज को आठ जुलाई को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ निमोनिया और मधुमेह की भी परेशानी थी।
मरीज को ऑक्सीजन दी जा रही है। मेडिसिन विभाग, एनेस्थीसिया विभाग और पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने इसको प्लाज्मा थेरेपी दी। दो डोज देने के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। सांस लेने में दिक्कत कम हुई ऑक्सीजन की मात्रा की जरूरत भी आधे से कम हो गई।
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज को जब भर्ती किया गया था तब पांच लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन दी जा रही थी। प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद मरीज को दो लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत होने लगी। सांस लेने में परेशानी भी कम हुई है। चिकित्सकों की टीम में डॉ. अजीत चाहर, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आरती अग्रवाल रहे।

दो और लोगों ने दान किया प्लाज्मा
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि अभी तक एसएन मेडिकल कॉलेज के पास ठीक हो चुके छह मरीजों ने प्लाज्मा दान किया था। उन्होंने प्लाज्मा दान करने वाले डॉ. आरके सिंह, चंदन मलिक, देव धाकरे, अमित कुमार, राजेश मंगवानी, कृष्णा कुमार का आभार जताया।
9098 लोगों को बांटी मल्टी विटामिन दवा
स्वास्थ्य विभाग की 42 टीमों ने हॉटस्पॉट एरिया में 2244 घरों का सर्वे किया। इनमें 9098 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। इन्हीं क्षेत्रों में 18 कैंप लगाकर 430 पुरुष, 372 महिलाएं और 34 बच्चों की सेहत की जांच की।
इनमें नौ को त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप-मधुमेह के एक-एक मरीज मिले। अन्य परेशानियों के 60 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को मल्टी विटामिन और विटामिन सी की दवा दी गई है।