{"_id":"5ecf87bcdae27065ca53d32e","slug":"corona-virus-live-update-three-positive-case-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले, 35 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले, 35 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
सार
- जिले में अब तक 35 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
- 23 मरीज बाहर से आने वाले लोग हैं।
- 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुुकी है।
- 16 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद हुए ठीक।
- 17 कोरोना संक्रमितों का चल रहा है इलाज।
विज्ञापन
तीन घंटे में आएगी कोरोना जांच रिपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में गुरुवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें तीन लोग अहमदाबाद से लौटे थे। गांव पहुंचने से पहले ही उन्हें भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। परिवार के एक सदस्य की कोरोना संक्रमण के चलते अहमदाबाद में मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। सक्रिय केस 17 हैं।
गुजरात के अहमदाबाद के ईशनपुर में किशनी के नगला गवे निवासी दो परिवार 20 साल से रह रहे थे। 20 मई को अहमदाबाद में परिवार के एक सदस्य की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जांच के बाद अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
आगराः कोरोना संक्रमण से दो और मौतें, पांच नए संक्रमित, 770 हुए ठीक
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते परिजन अपने पैतृक गांव मैनपुरी चले आए। 24 मई को दोनों परिवार के आठ सदस्य गांव पहुंचे तो गांव के बाहर ही इन्हें रोककर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन हाउस भोगांव भेज दिया था। 24 मई को ही इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
गुरुवार को आठ में से तीन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इनमें गुजरात में मरने वाले युवक का छोटा भाई, छोटे भाई की पत्नी और छोटे भाई की 12 वर्षीय पुत्री शामिल है। तीनों को क्वारंटीन हाउस से आइसोलेशन लेवल वार्ड में भर्ती करा दिया गया। वहीं परिवार के अन्य पांच सदस्यों को अभी क्वारंटीन हाउस में ही रोका गया है।

दिल्ली से लौटे तीन लोग भी मिले पॉजिटिव
गांव भैंसरोली निवासी युवक 22 मई को दिल्ली से गांव आया था और बिना जांच कराए ही घर पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने जब उसे गांव में घूमते हुए देखा तो 25 मई को उसे क्वारंटीन हाउस पर जांच कराने के लिए भेजा। गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित निकला।
उधर, बेवर के गांव टिकुरी में एक युवती कोरोना संक्रमित निकली है। बताया गया है कि यह युवती दिल्ली से आए एक युवक के परिवार की है। वहीं भोगांव के गोविंदेपुर निवासी दिल्ली से लौटे युवक को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बाहर से आए छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में तीन लोग ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय केस 17 हैं। लोगों से अपील है कि वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। बाहर से आने वाले अपनी जांच अवश्य कराएं।