{"_id":"5f088153b641ec21b84202dd","slug":"corona-virus-live-update-mathura-seven-positive-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कोरोना संक्रमण से एक और वृद्ध की मृत्यु, 18 नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कोरोना संक्रमण से एक और वृद्ध की मृत्यु, 18 नए पॉजिटिव केस मिले
Sat, 11 Jul 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:12 AM IST
सार
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की सूची सार्वजनिक की
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मृत्यु हो गई, जबकि 18 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नए केस में चार अस्थाई जेल में निरुद्ध बंदी हैं।
शहर के मंडी रामदास की गली रामपाल निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की सांसें थम गईं। वृद्ध को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के मंत्री ने अखिलेश पर कसा तंज, विकास को बताया सपा का सदस्य, किए सवाल
विज्ञापन
जहां शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। जनपद में मृतकों की संख्या 26 हो गई है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि शाम को आई रिपोर्ट में से आठ मरीज स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल किए हैं, जबकि 10 मरीजोें की निजी लैब से रिपोर्ट आई हैं, जिन्हें अभी शामिल नहीं किया है। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या 784 हो गई है।

शहर के शांति नगर निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। गोवर्धन के अड़ींग निवासी 35 और 32 वर्ष के युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्थाई जेल में निरुद्ध चार बंदी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नौहझील के गांव लोही निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। शहर के आनंदधाम में 42 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की सूची सार्वजनिक
कोरोना संक्रमितों की पहचान गुप्त रखने के आदेशों का जिला अस्पताल प्रबंधन ने ठेंगा दिखाया है। जिला अस्पताल ने कोरोना संक्रमितों की सूची को सार्वजनिक कर दिया है। जिला अस्पताल के आपात कक्ष के बाहर सरकारी व्यवस्था के चलते सैंपलिंग कराने वाले लोगों की रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी गई है।
इस रिपोर्ट में पीड़ित व्यक्ति के नाम के साथ-साथ उसका पता भी अंकित है। इसमें कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव आ रहे लोगों के नाम और उनके पते लिखे हुए हैं। इस सूची को देखने के लिए जिला अस्पताल के आपात कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ लग रही है। जबकि सरकार ने कड़े आदेश दिए हैं कि कोरोना संक्रमितों के नाम किसी भी स्थिति में उजागर नहीं किए जाएं।

कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में पुलिस ने लगाए बैरियर
शुक्रवार को फरह क्षेत्र के कई गांवों में संक्रमित मरीजों के मिलने से फरह पुलिस ने बैरियर लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। क्षेत्र के गांव पिंगरी झुडावई परखम फातिया सभी गांवों में बैरियर लगाए जाएंगे।
कई केस स्वास्थ्य विभाग ने सूची में किए शामिल
मथुरा के बाहर हुई कोरोना जांच की कई रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल कर ली है। इनमें कानपुर निवसी 38 वर्षीय व्यक्ति, आगरा के वजीरपुरा निवासी 75 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक, गौतमबुद्ध नगर निवासी 33 वर्षीय युवक, शमशाबाद आगरा निवासी 33 वर्षीय, वागवत निवासी 29 वर्षीय युवक को अपनी सूची में शामिल किया है। वहीं 4 जुलाई को कोरोना संक्रमण से अलीगढ़ निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की मौत को भी विभाग ने अपने यहां शामिल किया है।
सीएचसी मांट पर फिर हुई कोरोना जांच
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव के निर्देशन में शुक्रवार को तीन दर्जन लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। शासन ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के लिए अब सीएचसी स्तर पर कोरोना की सैंपलिंग की योजना तैयार की है। इसी क्रम में शुक्रवार को तीन दर्जन लोगों ने कोरोना जांच के लिए आने सैंपल दिए।