{"_id":"5ee86f798ebc3e433a62c001","slug":"corona-virus-live-update-mainpuri-five-new-positive-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, सात नए मरीज मिलने से 143 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, सात नए मरीज मिलने से 143 पर पहुंचा आंकड़ा
Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
सार
- जिले में अब तक 143 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
- 63 मरीज हुए ठीक, पांच संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जूता व्यापारी के चार परिजन कोरोना संक्रमित निकले। जिलेभर में कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। इनमें 63 लोग ठीक हो चुके हैं। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 75 सक्रिय मामले हैं।
मंगलवार को जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज सैफई से 228 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें जिले के कुल सात लोग संक्रमित निकले। इनमें शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जूता व्यापारी का 35 वर्षीय पुत्र, 32 वर्षीय पुत्रवधु, 11 वर्षीय पौत्री और दो साल का पौत्र शामिल है।
चिंताजनकः 14 दिन में 20 संक्रमितों की मौत, मृतकों में 85 प्रतिशत बुजुर्ग
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अवधनगर निवासी वाहन बीमा कंपनी के सेवानिवृत्त विकास अधिकारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वो हाल ही में पत्नी का इलाज कराकर दिल्ली से वापस मैनपुरी लौटे थे। जुकाम, खांसी और बुखार होने पर उन्होंने खुद ही अपना सैंपल दिया था।

घिरोर विकास खंड के गांव हाजीपुर में दिल्ली से आया एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। उधर, बेवर के अपूरपुर निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह कोरोना संक्रमितों को कोविड-2 अस्पताल भोगांव में भर्ती कराया है। जबकि एक संक्रमित को जिला अस्पताल में बने कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की है। संबंधित इलाकों को सैनिटाइज कराया गया है।