{"_id":"5ece4fd5250c17191837b7ca","slug":"corona-virus-live-update-in-etah-three-positive-case-found-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली, 20 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली, 20 हुई संक्रमितों की संख्या
Wed, 27 May 2020 05:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 May 2020 05:03 PM IST
सार
जनपद में अब तक कुल 20 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिनमें तीन की मौत हुई है
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में जिरसमी गांव में बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। गांव में संक्रमितों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। एटा जनपद में अब तक कुल 20 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिनमें तीन की मौत हुई है। वहीं नौ स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अब जनपद में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
कैंसर रोगी निकला कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में कैंसर की दवा लेने गए अधेड़ की कोरोना वायरस की जांच हुई। वह जांच में पॉजिटिव निकला। आनन-फानन में उसके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। वहीं मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सदर तहसील के शहर की सीमा से सटे गांव बघीपुर निवासी एक अधेड़ कैंसर रोग से ग्रसित है। उसका इलाज दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल से चल रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष के पति कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व अधेड़ दिल्ली दवा लेने गया। जहां इलाज से पहले उसे कोरोना की जांच की सलाह दी गई। इस पर वह दिल्ली के एक हॉस्पिटल में सैंपल देकर घर चले आए। मंगलवार को अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल को जानकारी दी गई। सीमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि अधेड़ कोरोना पॉजिटिव आया है। वह घर पर था। इसी को लेकर उसके परिजनों को क्वारंटीन कराया जा रहा है।