फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update In Etah Three Positive Case Found Today

एटाः गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली, 20 हुई संक्रमितों की संख्या

Wed, 27 May 2020 05:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 May 2020 05:03 PM IST
सार

जनपद में अब तक कुल 20 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिनमें तीन की मौत हुई है

विज्ञापन
Corona Virus Live Update In Etah Three Positive Case Found Today
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटा जिले में जिरसमी गांव में बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। गांव में संक्रमितों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। एटा जनपद में अब तक कुल 20 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिनमें तीन की मौत हुई है। वहीं नौ स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अब जनपद में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कैंसर रोगी निकला कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में कैंसर की दवा लेने गए अधेड़ की कोरोना वायरस की जांच हुई। वह जांच में पॉजिटिव निकला। आनन-फानन में उसके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। वहीं मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सदर तहसील के शहर की सीमा से सटे गांव बघीपुर निवासी एक अधेड़ कैंसर रोग से ग्रसित है। उसका इलाज दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल से चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष के पति कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व अधेड़ दिल्ली दवा लेने गया। जहां इलाज से पहले उसे कोरोना की जांच की सलाह दी गई। इस पर वह दिल्ली के एक हॉस्पिटल में सैंपल देकर घर चले आए। मंगलवार को अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल को जानकारी दी गई।  सीमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि अधेड़ कोरोना पॉजिटिव आया है। वह घर पर था। इसी को लेकर उसके परिजनों को क्वारंटीन कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed