फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Firozabad Covid Patient Death Five New Positive

सुहाग नगरी में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, पांच सौ के पार हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Fri, 26 Jun 2020 10:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Jun 2020 10:02 AM IST
सार

  • जिले में संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 504 हुआ
  • अब तक हो चुकी है कोरोना से 22 मौत 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Firozabad Covid Patient Death Five New Positive
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया एरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहाग नगरी में गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध बीमा कंपनी से सेवानिवृत्त थे। उनकी रिपोर्ट मौत के बाद बुधवार रात पॉजिटिव आई। वहीं कोरोना संक्रमण के पांच नए केस और मिले हैं। अब जिले में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 504 हो गया है। जिले में 22 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विगत 22 जून को नगला करन सिंह निवासी न्यू इंडिया सर्विस बीमा कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मैनपुरीः दिल्ली से लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, पति के नमूने जांच को भेजे 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उनका कोरोना का सैंपल लिया गया। 23 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार देररात आई रिपोर्ट में कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
Trending Videos

गुरुवार को ही जिले में कोरोना से पांच नए संक्रमित केस मिले। सुहागनगर सेक्टर तीन का एक युवक संक्रमित मिला है। यह युवक विगत 21 जून को नोएडा से लौटकर आया है। युवक नोएडा में ही संक्रमित के संपर्क में आया था। इधर, नगला मिर्जा बड़ा पुलिस कॉलोनी के निकट पूर्व में पॉजिटिव मिली गर्भवती महिला का पति भी संक्रमित मिला है।

वहीं नगला दान सहाय और नगला विष्णु में गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों की प्रसव से पूर्व कोरोना की जांच कराई गई थी। वहीं गांव विलासपुर क्षेत्र का युवक नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह एक निजी कंपनी में कार्य करने गया था लेकिन कंपनी ने पहले कोरोना की जांच कराने को कहा। इसमें वह पॉजिटिव मिला। 

जसंवतनगर से सिरसागंज पहुंचा संक्रमित, हड़कंप
जसवंतनगर में पॉजिटिव मिला युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर गुरुवार को सिरसागंज में अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गया। जसवंतनगर प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सिरसागंज डॉ. कपिल यादव ने अहमदपुर मार्ग को सील कर दिया और मरीज से संपर्क कर मौके पर रुकने को कहा।
 

स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से बात की। युवक ने बताया कि उसने दो दिन पहले इटावा में अपनी कोरोना जांच कराई थी और उसे मुंह में कैंसर बताया गया था।

इसके बाद गुरुवार को वह अहमदपुर निवासी बहनोई के साथ आगरा दवा लेने जाने के लिए निकला था लेकिन रास्ते में उसे मालूम चला कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर वह कोरारा रोड पर रुक गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को एंबुलेंस से जसवंत नगर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed