{"_id":"5f2994258ebc3eabec6b1bb8","slug":"corona-virus-kasganj-news-agr453489196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू फैक्ट्री कर्मी सहित पांच कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू फैक्ट्री कर्मी सहित पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 406 हो गया। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन किट से जिले में 1058 मरीजों की जांच कराई। इसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में दो पटियाली, एक सिढ़पुरा तथा एक सहावर का निकला। इसके अलावा आरटीपीसीआर की 421 रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें पटियाली में एक तंबाकू फैक्ट्री कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया।
इन संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री भी विभाग जुटा रहा है, जिससे उनकी भी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
- जिले में एक आरटीपीसीआर तथा चार एंटीजन किट से कोरोना संक्रमित चिन्हित हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।