{"_id":"5f1692512d20244f5e754897","slug":"corona-virus-infection-advocate-family-members-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: अलीगंज में एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित, मैनपुरी से आई पॉजिटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: अलीगंज में एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित, मैनपुरी से आई पॉजिटिव रिपोर्ट
Wed, 22 Jul 2020 12:47 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:47 AM IST
सार
अलीगंज में अधिवक्ता के परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के अलीगंज में एक परिवार के तीन सदस्यों को मैनपुरी में कोरोना की पुष्टि हुई। तीनों घर में ही क्वारंटीन हैं। मोहल्ला चतुर्भुज निवासी एक अधिवक्ता बीते दिनों अपनी पत्नी व बेटे के साथ मैनपुरी किसी कार्य से गए थे। जहां जिला अस्पताल में कोरोना की तीनों ने जांच कराई। सोमवार की देर रात तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अधिवक्ता ने बताया कि जब उन्होंने रिपोर्ट व्हाट्सप पर डालने को कहा तो वहां मना कर दिया गया। इस पर वो मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे और रिपोर्ट प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी व पुत्र भी कोरोना से पॉजिटिव है, लेकिन किसी को भी कोई समस्या नहीं है। वहीं घर में क्वारंटीन को लेकर एसडीएम को जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें- अमर उजाला की पहल पर जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर की मदद के लिए बढ़े हाथ
विज्ञापन
एसडीएम अलीगंज पीएल मौर्य ने बताया कि चतुर्भुज मोहल्ले के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मैनुपरी में निकले हैं। फिलहाल वह घर में ही क्वारंटीन है। वह कोविड अस्पताल जाएंगे या नहीं यह स्वास्थ्य टीम द्वारा तय किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि अलीगंज के तीन व्यक्ति मैनपुरी में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसकी जानकारी नहीं है और न ही अभी तक क्रास रिपोर्टिंग के लिए मैनुपरी से जानकारी आई है।

युवक कोरोना पॉजिटिव
जिले के अवागढ़ विकास खंड निवासी एक व्यक्ति ने आगरा में पैथॉलॉजी पर कोरोना की जांच कराई। जहां वह पॉजिटिव आया है। पैथॉलॉजी द्वारा इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई है। जबकि कोविड पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।
80 संदिग्धों के लिए सैंपल
मंगलवार को रैपिड रिस्पोंस टीम डॉ. रविंद्र चौहान और डॉ पंकज के नेतृत्व में शीतलपुर ब्लाक के गांव पहरई व बरथरी में पहुंची। जहां टीम द्वारा अस्सी संदिग्धों के सैंपल लिए गए। वहीं, डॉ. सनी चौधरी व एमएमयू टीम के सदस्य कौशलेंद्र व जयकिशोर द्वारा गांव के लोगों को कोविड से बचने के प्रति जागरूक किया गया।