फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infected Patient dead in Firozabad

फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित महिला पार्षद की मौत, सात नए केस और मिले

Wed, 03 Jun 2020 05:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jun 2020 05:09 PM IST
सार

बुधवार को सैफई में हुई मौत, कोरोना संक्रमण से अब तक 14 मौत,संक्रमित लोगों का आंकडा 288 हुआ

विज्ञापन
Corona Virus Infected Patient dead in Firozabad
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

सुहाग नगरी में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। एक और महिला पार्षद का बुधवार को निधन हो गया। तबियत खराब होने पर कोविड अस्पताल से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
विज्ञापन


जहां उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 14 मौत हो चुकी हैं। पांच दिन में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के सात नए केस और मिले हैं। संक्रमित केसों का आंकडा अब 288 हो गया है।
विज्ञापन


कोविड-19 के खौफ के बीच मेकअप आर्टिस्ट ने पीपीई किट पहनकर किया 'सजनी' का श्रृंगार
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 46 की महिला पार्षद सुबह टहलने जाती थी। चार दिन पूर्व हुई बारिश ने महिला पार्षद (उम्र 56 वर्ष) भीग गईं और तबियत खराब होने लगी। परिवारिजनों के मुताबिक महिला पार्षद को निमोनिया की शिकायत हो गई थी।

उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर इलाज के दौरान ही महिला पार्षद की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया था। मंगलवार को महिला पार्षद की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। 

मंगलवार को दोपहर में महिला पार्षद की तबियत खराब हुई। इसके बाद कोविड अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला पार्षद ने दम तोड़ दिया। बुधवार को सैफई से महिला पाषस़द की मृत्यु की खबर आई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमित नगर निगम वार्ड नंबर दो की महिला पार्षद ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा. आलोक कुमार ने बताया कि महिला पार्षद को सैफई में रेफर कर दिया था। महिला पार्षद की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
महिला पार्षद के पुत्र ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला पार्षद के पुत्र ने बताया कि उनकी मां को निमोनिया था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन आक्सीजन लगवाने के लिए खुद ही सिलिंडर उठाकर कर लाना पड़ता था। कई बार कहने के बाद आक्सीजन लगाई जाती थी। इलाज में लापरवाही बरती गई। 
 

एएनएम सहित सात लोग कोरोना संक्रमण का हुए शिकार 
सुहागनगरी में कोरोना वायरस से सात मरीज और संक्रमित हो गए। एएनएम कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई। अब मरीजों की कुल संख्या 288 हो गई है। मोहल्ला कौशल्या नगर में तैनात एक एएनएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एएनएम क्षेत्र में सर्विलांस टीम के रूप में कार्य कर रही है। एएनएम की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ विभाग ने कोरोना जांच कराई थी।

एएनएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। एएनएम के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग सूची बना रहा है। मथुरा नगर की एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की डिलीवरी से पूर्व कोरोना की जांच कराई गई थी। दिल्ली से नारखी के गांव जौंधरी आए एक प्रवासी मजदूर कोरोना वायरस का शिकार हो गया है।

प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। प्रवासी मजदूर के संपर्क में आए लोगों की क्वारंटीन  किया गया है। लेबर कॉलोनी में एक और मरीज होना संक्रमित पाया गया है। मरीज को कई दिनों से बुखार आ रहा था, इसलिए कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। भीम नगर से एक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

महिला में कोरोना जैसी लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई थी। चंदवार गेट निवासी दो युवक करना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही लोग एक ही परिवार के हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 288 हो गई है। 

भाजपा में शामिल हो गई थी पार्षद, कई संगठनों ने जताया शोक  
वार्ड नं. 46 मोहल्ला टीला से महिला पार्षद निर्दलीय चुनी गई थी। बाद में वह भाजपा शामिल हुई थीं। उनके पति पहले भाजपा से नगर पालिका में सभासद चुने गए थे। पार्षद के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार के साथ नगर निगम के पार्षद और कर्मचारी शोकसभा में शामिल हुए। महापौर नूतन राठौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में नगर निगम ने दो महिला पार्षदों को खो दिया। यह अपूर्णिय क्षति है।

भाजपा विधायक मनीष असीजा ने पार्षद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति बताया। समाजसेवी डा. एसपी लहरी, कुशवाह महासभा के रामदास कुशवाह ने पार्षद के निधन पर शोक जताया है। पार्षद देशदीपक यादव, मनोज शंखवार, मनोज ताऊ, रेखा यादव, हरिओम वर्मा,प्रमोद राजौरिया और शाहिद अंसारी ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed