मथुरा में कोरोना वायरस: संक्रमण से दो की मौत, एक संदिग्ध, 72 नए मरीज और मिले
मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल में हुई है, इसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट अभी आना बाकी है। वहीं, 72 नए पाजिटिव मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के रूपम सिनेमा के पास कमला विहार कॉलोनी में रहने वाले 69 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की सुबह कोरोना से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें केडी मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि मथुरा सराफा कमेटी के पूर्व महामंत्री रहे वृद्ध पिछले लगभग पांच वर्षों से गोवर्धन में निवास कर रहे थे। होली पर अपने बेटे के यहां रहने आए थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ती चली गई। बताया जाता है कि सोमवार को परिवार के लोग उन्हें दिल्ली और नोएडा के अस्पतालों में भी ले गए, लेकिन पलंग खाली न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। जहां केडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
महावन निवासी 65 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। दूसरी ओर 74 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। वृद्ध को सोमवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक राधिका विहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। वृद्ध की मौत संदिग्ध है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि वृद्ध की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि आरटीपीसीआर रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
बढ़ाया जाएगा सैंपल का दायरा
कोरोना महामारी की सही समय पर जानकारी मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने का दायरा बढ़ा रहा है। इस योजना में अस्पतालों में ओपीडी में आने वाले मरीजों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही उनका मौके पर एंटीजन सैंपल भी लिया जाएगा। एंटीजन सैंपल निगेटिव आने के बाद उनका सैंपल आरटीपीसीआर भेजा जाएगा। इसके साथ स्टेटिक बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। जहां लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
टीका उत्सव में कर रहे सहभागिता
जनपद में चल रहे टीका उत्सव में लोग बढ़-चढ़ कर सहभागिता कर रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि बीते तीन दिन में 16,832 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सनसनीखेज हत्याकांड: मामूली विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर की हत्या, शराब का आदी है आरोपी
ये भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: कोई घूंघट में पहुंचा तो किसी ने बैलगाड़ी से पहुंचकर भरा पर्चा, तस्वीरों में देखें नामांकन के रंग