{"_id":"5f20102e8ebc3e637916b2e3","slug":"corona-virus-in-mainpuri-lab-technician-found-covid-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः क्षयरोग अस्पताल के लैब टेक्नीशियन सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव, दो दिन अस्पताल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः क्षयरोग अस्पताल के लैब टेक्नीशियन सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव, दो दिन अस्पताल बंद
Wed, 29 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:14 AM IST
सार
- अब तक 487 लोग ठीक हो चुके हैं।
- 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
- 182 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में मंगलवार को जिला क्षयरोग अस्पताल के एलटी (लैब टेक्नीशियन) और जिला कारागार के बंदी समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 681 पहुंच गई है। अब तक 487 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 182 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती देवपुरा में दो, हरिदर्शन नगर में एक, राधारमन रोड पर एक और जिला क्षयरोग अस्पताल में कार्य करने वाला एक एलटी कोरोना संक्रमित मिला।
ये भी पढ़ें- Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव
विज्ञापन
बेवर के गांव जमौरा में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। घिरोर की छोटी नगरिया में एक, नगला गुलाल में एक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कुरावली के मोहल्ला कौआटोला में फिर से तीन कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा भोगांव में एक ओर दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला।

जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी के कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे जेल के अंदर ही क्वारंटीन किया गया है। अन्य संक्रमितों को आइसोलेशन वोर्ड भोगांव के लिए भेजा गया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड भेजा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे।
दो दिन अस्पताल बंद
मंगलवार को जिला क्षयरोग अस्पताल में तैनात एक लैब टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित होने की जानकारी होते ही सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने अस्पताल को दो दिन के लिए बंद करा दिया।
अस्पताल में तैनात क्षयरोग अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि क्षयरोगी डॉटकेंद्र और पीएचसी स्तर पर संचालित टीबी अस्पतालों से उपचार लेते रहे। यदि दवा आदि की कोई दिक्कत आती है तो सूचना उन्हें दी जाए।