फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Kasganj Bjp District President Become Found Covid Positive

कासगंज में कोरोना: भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 39 संक्रमित मिलने से खलबली, सक्रिय मरीजों की आंकड़ा भी बढ़ा

Thu, 13 Jan 2022 08:03 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jan 2022 08:03 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मास्क पहनने की सलाह लोगों को दी जा रही है।

विज्ञापन
Corona Virus In Kasganj Bjp District President Become Found Covid Positive
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कासगंज जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। विभाग के द्वारा कराई गई आरटीपीसीआर जांच व एंटीजन जांच की रिपोर्ट में 39 नए संक्रमित सामने आए हैँ। जिससे जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 84 हो गया है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
विभाग के द्वारा कराई गई आरटीपीसीआर जांच में भाजपा जिलाध्यक्ष कोरोना संक्रमित निकले। वहीं आरटीपीसीआ लैब में तैनात एक लैब टेक्नीशियन कोराना संक्रमित पाया गया। शहर के सहावर गेट क्षेत्र में पिछले दिनों संक्रमित निकली कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष के पति व दोनों बच्चे संक्रमित निकले हैं। पटियाली के ग्राम विसनोदी में मासूम बालिका, उसकी मां सहित छह लोग संक्रमित मिले। शहर के चंदन चौक, खेरिया, अशोक नगर, मीट मार्केट, शांतापुरी, यादव नगर, दुर्गा कॉलोनी, छावनी, नगला मामों, सोरों के गोरहा, लुर्हरा, टीकमपुरा रामनगर सिढ़पुरा, गंजडुडवारा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों ने संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के बाद दवा की किट उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

देहात तक फैला संक्रमण
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार लोग संक्रमित निकल रहे हैं बावजूद इसके लोगों के बीच लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बैंकों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इनके द्वारा न तो सोशल डिस्टेेंसिंग का ही ध्यान रखा जा रहा है और न ही मास्क का प्रयोग करने को ही प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों की इस लापरवाही से जिले में लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 39 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनको होम आइसोलेट करने के साथ ही आवश्यक दवाओं की किट उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही संक्रमितों पर पूरी नजर रखी जा रही है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed