फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Etah: Five Corona Virus Patients Dies 201 Positive Found At 2 May

एटा: संक्रमण से पांच मरीजों ने तोड़ा दम, 201 कोरोना पॉजिटिव मिले, जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की भी मौत

Mon, 03 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 May 2021 12:20 AM IST
सार

 रविवार को पांच संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 201 नए मामले आए हैं। इससे पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 6694 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Corona Virus In Etah: Five Corona Virus Patients Dies 201 Positive Found At 2 May
corona virus - फोटो : sociol media

विस्तार

एटा में कोरोना से रविवार को पांच संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 201 नए मामले आए हैं। इससे पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 6694 पर पहुंच गई है। जैथरा के मैन बाजार निवासी एक युवक 27 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आया। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर तहसील के गांव लालपुर निवासी एक बुजुर्ग 29 अप्रैल को पॉजिटिव आया। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के ही गांव मरथरा निवासी एक बुजुर्ग महिला 27 अप्रैल को पॉजिटिव आई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी एक अधेड़ महिला 26 अप्रैल को पॉजिटिव आई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शनिवार की रात मौत हो गई। वहीं शहर के व्यापारी पॉजिटिव आए। उन्हें बागवाला में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं जिले में रविवार को 201 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। 
विज्ञापन


जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत 
जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आगरा में रहते थे। 19 अप्रैल को हुए मतदान में वह जलेसर आए। यहां से वापस लौटने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। आगरा के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। शनिवार रात उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैथरा में चार व्यक्तियों की मौत 
जैथरा में रविवार को चार व्यक्तियों की मौत हो गई। रविवार को होम आइसोलेशन में एक युवक व एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। कस्बा निवासी एक अधेड़ की मौत कोरोना से कानुपर के एक अस्पताल में हुई। वहीं एक शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हो गई। 

जिले में कोरोना सं पांच की मौत हुई हैं। वहीं 201 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आए व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: सेवानिवृत शिक्षक समेत दो की मौत, 102 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed