{"_id":"608ec43febbe7609bf317825","slug":"corona-virus-in-etah-five-corona-virus-patients-dies-201-positive-found-at-2-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: संक्रमण से पांच मरीजों ने तोड़ा दम, 201 कोरोना पॉजिटिव मिले, जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: संक्रमण से पांच मरीजों ने तोड़ा दम, 201 कोरोना पॉजिटिव मिले, जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की भी मौत
Mon, 03 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 May 2021 12:20 AM IST
सार
रविवार को पांच संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 201 नए मामले आए हैं। इससे पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 6694 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में कोरोना से रविवार को पांच संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 201 नए मामले आए हैं। इससे पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 6694 पर पहुंच गई है। जैथरा के मैन बाजार निवासी एक युवक 27 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आया। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
सदर तहसील के गांव लालपुर निवासी एक बुजुर्ग 29 अप्रैल को पॉजिटिव आया। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के ही गांव मरथरा निवासी एक बुजुर्ग महिला 27 अप्रैल को पॉजिटिव आई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी एक अधेड़ महिला 26 अप्रैल को पॉजिटिव आई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शनिवार की रात मौत हो गई। वहीं शहर के व्यापारी पॉजिटिव आए। उन्हें बागवाला में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं जिले में रविवार को 201 लोग कोरोना पॉजिटिव आए।
जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत
जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आगरा में रहते थे। 19 अप्रैल को हुए मतदान में वह जलेसर आए। यहां से वापस लौटने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। आगरा के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। शनिवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जैथरा में चार व्यक्तियों की मौत
जैथरा में रविवार को चार व्यक्तियों की मौत हो गई। रविवार को होम आइसोलेशन में एक युवक व एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। कस्बा निवासी एक अधेड़ की मौत कोरोना से कानुपर के एक अस्पताल में हुई। वहीं एक शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हो गई।
जिले में कोरोना सं पांच की मौत हुई हैं। वहीं 201 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आए व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: सेवानिवृत शिक्षक समेत दो की मौत, 102 नए संक्रमित मिले