फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: Transition Speed Up In September Of Covid-19

आगराः सितंबर में संक्रमण की रफ्तार तेज होने से हालात चिंताजनक, हर 15 मिनट में एक संक्रमित

Wed, 23 Sep 2020 11:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Sep 2020 11:45 AM IST
सार

संक्रमण तेज होने के कारण ही एसएन मेडिकल कॉलेज में नए आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं और वेंटीलेटर बढ़ाए जा रहे हैं। गनीमत यह है कि मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। 

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: Transition Speed Up In September Of Covid-19
लोगों की स्वास्थ्य जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर की संक्रमण की रफ्तार तेज है। चिंता की बात यह भी है कि ठीक होने की दर पहले से कम रह गई है। एक से 21 सितंबर तक 2028 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1533 लोग ठीक हुए हैं। हर रोज 96 लोग संक्रमित हो रहे हैं जबकि 73 ठीक हो रहे हैं। ठीक होने की दर में दो फीसदी से ज्यादा की कमी आई है जबकि संक्रमण की दर में लगभग आधा प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


इसका खतरा यह है कि मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्थाएं भी उतनी ही तेजी से करनी पड़ रही हैं। संक्रमण तेज होने के कारण ही एसएन मेडिकल कॉलेज में नए आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं और वेंटीलेटर बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: 119वीं मौत, 127 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5100 पार
विज्ञापन
विज्ञापन



गनीमत यह है कि मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। सितंबर में 11 लोगों की जान गई है। इस तरह देखें तो दो दिन में एक का औसत है। एक सितंबर तक 107 संक्रमितों की मौत हुई थी। 21 सितंबर तक आंकड़ा 118 तक पहुंचा।

जांच बढ़ने से संक्रमित बढ़े 
जांच ज्यादा हो रही है, इसलिए ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ जाने के कारण ठीक होने वालों का प्रतिशत कम हुआ है। इसी के मद्देनजर व्यवस्थाएं की जा रही हैं - डॉ आरसी पांडे, सीएमओ

बुजुर्गो के ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा 
 अगस्त तक बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों में संक्त्रस्मण कम मिल रहा था, लेकिन अब ऐसे लोग संक्त्रस्मित ज्यादा होने लगे हैं, इससे के आंकड़े बदले हैं, र इनके ठीक होने में दिन भी ज्यादा लग रहे हैं, इस कारण भी ठीक होने वाली दर में कमी आई है। डॉ राजीव उपाध्याय. निर्वाचित अध्यक्ष आईएमए

अब ज्यादा सतर्क रहना होगा 
संक्रमण की गति तेज है, ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहना होगा। बेवजह घर से न निकलें, मास्क पहनकर रहें, छह फुट की दूरी बनाकर रखें तभी कोरोना से लड़ा जा सकता है। बुुजुर्ग और बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनके ठीक होने में ज्यादा समय लगता है - डॉ. सुनील शर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन 
 

संक्रमण
एक सितंबर तक : कुल सौ नमूनों में 2.47 प्रतिशत संक्रमित
21 सितंबर तक : कुल 100 नमूनो में 2.96 प्रतिशत संक्रमित

स्वस्थ
एक सितंबर तक कुल संक्रमितों में से 81.11 प्रतिशत ठीक 
21 सितंबर तक कुल संक्रमितों में से 78.87 प्रतिशत ठीक 

सैंपल
एक सितंबर तक 1,20,058 लोगों की जांच हुई 
21 सितंबर तक 1,69,412 लोगों की जांच हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed