{"_id":"61f269fbc5c787599212527b","slug":"corona-virus-in-agra-today-case-141-covid-positive-case-reports-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना संक्रमण: 141 नए संक्रमित मिले, 432 ठीक हुए, होम आइसोलेशन में अधिकांश मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना संक्रमण: 141 नए संक्रमित मिले, 432 ठीक हुए, होम आइसोलेशन में अधिकांश मरीज
Thu, 27 Jan 2022 03:16 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:16 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है, लेकिन अभी कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क का उपयोग करें और वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी के आखिरी सप्ताह में आगरा में कोरोना संक्रमण के कुछ कम मामले सामने आए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट में 141 नए मरीज मिले हैं। जनपद के विभिन्न हिस्सों से मिलने वाले मरीजों में अधिकांश होम आइसोलेशन में हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 460 है।
आज मिले नए मरीज
आगरा में गुरुवार को जहां 141 नए संक्रमित मिले हैं वहीं 432 लोग स्वस्थ्य घोषित किए हैं। गाइड लाइन के मुताबिक सात दिन बाद दोबारा रिपोर्ट नहीं कराई जा रही है। ऐसे में मरीजों को ठीक घोषित किया जा रहा है। आगरा में अब तक 460 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1531 रह गई है। जनपद में 34852 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 32862 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतक संख्या 460 है। अब तक 23 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। 20 लाख के करीब लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। किशोरों में टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ रही है। अब तक 15 हजार से अधिक किशोरों के टीका लगा है।
मास्क का करें प्रयोग
जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना के मामले कम जरूर हो रहे हैं लेकिन कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग सावधानी बरतें। घरों से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।