{"_id":"6009be7b0b1213022307b7b4","slug":"corona-virus-in-agra-four-corona-virus-positive-case-found-today-in-agra-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना संक्रमण में चार नए मामले मिले, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 78 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना संक्रमण में चार नए मामले मिले, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 78 पहुंची
Fri, 22 Jan 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को आगरा जनपद में चार नए मामले दर्ज किए हैं। अब कुल मामले बढ़कर 10452 हो गए हैं। वहीं डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 10203 हो गई है। सक्रिय मामले भी 78 रह गए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक 171 मौत हो चुकी हैं। आगरा में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक है। वहीं कुल 4,72031 सैंपल की जांच हुई है। सैंपल पाजिटिविटी रेट भी दो प्रतिशत से अधिक है।
छूटे कर्मचारियों को लगेगा 'भरोसे का टीका'
आगरा जिले में 22 जनवरी (शुक्रवार) को होने वाले टीकाकरण के लिए 3700 स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची तैयार हो गई है। इसमें 3461 नए कर्मचारी और पहले दिन के टीकाकरण से छूटे 239 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। इनको फोन पर मैसेज भेजा गया है।
22 जनवरी को 25 केंद्रों के 37 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 40 साल से अधिक उम्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। आगे की तारीखों के लिए भी उम्र के घटते हुए क्रम में सूची बनाई जा रही है।

जिले में 16 जनवरी को 600 में से 361 कर्मचारियों ने ही कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इसमें से बचे हुए 239 लोगों को भी मौका दिया गया है। इन सभी के फोन पर गुरुवार से मैसेज आने लगे।
25 बूथों पर पहुंचाई गईं 407 वाइल
25 बूथों पर वैक्सीन की 407 वाइल गुरुवार को पहुंचा दी गईं। एक वाइल से 10 कर्मचारियों को डोज लगेगी, इस तरह 370 वाइल से 3700 लोगों को डोज लगेगी। हर बूथ के लिए एक-एक वाइल अतिरिक्त रहेगी, इस तरह 37 वाइल अतिरिक्त दी जाएंगी। यही व्यवस्था 28 और 29 जनवरी के लिए भी रहेगी। इन तीन दिनों में कुल 11,100 को टीका लगेगा, इसमें वैक्सीन की 1110 वाइल लग जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हर बूथ के लिए वैक्सीन की 11 वाइल गुरुवार को भेज दी गई हैं। पहले दिन के टीकाकरण से छूटे 239 कर्मचारियों को भी नई सूची में शामिल किया गया है।