फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: Death Due To Corona Infection In 17 Days Up News

राहत: कोरोना संक्रमण से मृत्युदर में आई कमी, 17 दिनों में हुई चार की मौत

Tue, 18 Aug 2020 11:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 Aug 2020 11:08 AM IST
सार

जून-जुलाई में औसतन रोज मौत हो रही थी, अगस्त में चार दिन में एक 

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: Death Due To Corona Infection In 17 Days Up News
हॉटस्पॉट क्षेत्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त में भले ही औसतन रोजाना 30 संक्रमित मरीज मिल रहे हों, लेकिन राहत की बात है कि मृत्यु दर में कमी आई है। इस महीने 17 दिन में चार की मौत हुई है, चार दिन में एक मौत का औसत है। जबकि जून-जुलाई में 54 दिन में 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया था, एक दिन में एक का औसत था। 
विज्ञापन


अभी तक संक्रमण के 2,355 मरीज और 104 की मौत हो गई है। इसमें पहले मृतकों की संख्या 50 होने तक में 98 दिन का समय लगा, लगभग दो दिन में एक मौत हो रही थी। उस वक्त लॉकडाउन था और संक्रमित मरीजों की संख्या 967 थी। दूसरे चरणों में लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमित मरीज और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ी। इस दौरान 54 दिन में 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया और 1841 मरीज मिले।
विज्ञापन


एक अगस्त तक मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई। दो से 17 अगस्त के बीच सिर्फ चार मरीजों की मौत हुई और 514 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरस के संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा बेहतर हुई और लोग भी जांच समय पर करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नमूने लेने में सातवां और संक्रमण में 60वां स्थान
हाल ही में प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में संक्रमण की दर और नमूनों का आकलन कर रिपोर्ट जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा नमूने लेने वालों में आगरा सातवें स्थान पर और संक्रमण मिलने में प्रदेश में 60वें स्थान पर है। अभी तक करीब 78 हजार लोगों के नमूने लिए गए हैं।

गंभीर रोगियों की जल्द जांच और इलाज से आई कमी: डॉ. आरसी पांडेय
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग, मल्टी विटामिन दवाएं दी गईं। कैंसर, टीबी, सांस, फेफड़े, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों में लक्षण नजर आने पर तत्काल जांच और इलाज की व्यवस्था से भी मृत्युदर में कमी आई है।

आइसोलेशन वार्ड में जीवनरक्षक दवाएं-उपकरण से मिली राहत: डॉ. संजय काला
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर, बाइपेप मशीन, एचएफएनसी मशीन और दवाओं की उपलब्धता से इलाज आसान हुआ। समय पर जांच और जल्द अस्पताल में आने से भी मरने वालों में कमी आई है।

तिथि मृतक दिन संक्रमित मरीज
08 जून 50 98 967
एक अगस्त 100 54 1841
17 अगस्त 104 16 2355
                                  
                                        
                                     
                                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed