{"_id":"6076c6b98ebc3e59100864aa","slug":"corona-virus-in-agra-183-death-due-to-covid-and-242-corona-virus-patients-found-in-agra-at-14-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में नए मरीजों का बना रिकॉर्ड, 242 पॉजिटिव मिले, 183वीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में नए मरीजों का बना रिकॉर्ड, 242 पॉजिटिव मिले, 183वीं मौत
Thu, 15 Apr 2021 09:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:08 AM IST
सार
बुधवार को कोरोना संक्रमण के 242 नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय रोगियों की संख्या 1070 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12 हजार पार कर गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय संक्रमित महिला रोगी की बुधवार को मौत हो गई। इससे मृतक संख्या 183 हो गई है। वहीं जनपद में पहली बार 24 घंटे में फिर नए मरीजों का रिकॉर्ड बना है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 242 नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय रोगियों की संख्या 1070 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12 हजार पार कर गया है। इससे पहले आगरा में मंगलवार को 197 मरीज सामने आए थे।
137 कालोनियों से मिले कोरोना संक्रमित
वहीं मंगलवार को 137 कॉलोनियों में कोरोना संक्रमित मिले। इसमें आजाद नगर, अलका पुरी प्रतापनगर, अर्जुन नगर खेरिया मोड़, अवधपुरी, आवास विकास कॉलोनी, बाग फरजाना, बाग मुजफ्फर खां, भाग्य ज्योति एन्क्लेव, भावना एस्टेट सिकंदरा, बोदला, ब्रज द्वारिका कॉलोनी, बुलंद सिटी फतेहाबाद रोड, दयालबाग, डिफेंस कॉलोनी, धांधुपुरा, धूलियागंज, दुर्गा नगर राजपुर चुंगी, एत्मादृदौला, गेंदालाल कॉलोनी शाहगंज आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले।
कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कोविड अस्पतालों में जिला प्रशासन ने एक हजार बेड करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में 785 बेड उपलब्ध हैं। जिनमें 400 बेड सरकारी और 385 बेड निजी कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कहा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से नए निजी कोविड अस्पताल, बेड और वेंटिलेटर आदि चिह्नित किए जा रहे हैं। एक हजार बेड की क्षमता करने का लक्ष्य है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए मुफ्त उपचार की व्यवस्था है। जो लोग पैसा खर्च कर उपचार कराना चाहते हैं, उनके लिए निजी कोविड अस्पताल हैं।
विज्ञापन
ताजनगरी के अस्पतालों में 6500 बेड की क्षमता
स्वास्थ्य विभाग में 800 से अधिक छोटे-बड़े अस्पताल पंजीकृत हैं। जिनमें कुल 6500 बेड हैं। 50 से अधिक वेंटिलेटर हैं। शहर में 15 से अधिक आईसीयू वार्ड हैं। जिन अस्पतालों ने पिछले साल कोविड मरीजों का उपचार किया था, उन्हें जिला प्रशासन दोबारा चिह्नित कर रहा है।
निजी कोविड अस्पताल
राम रघु हॉस्पिटल : 140 बेड, प्रभा हॉस्पिटल : 60 बेड, नयति हॉस्पिटल : 60 बेड, रवि हॉस्पिटल : 45 बेड, ब्लोसम हॉस्पिटल : 45 बेड, पारस हॉस्पिटल : 35 बेड।
इनमें मुफ्त उपचार
- एसएन मेडिकल कॉलेज : 220 बेड हैं, 100 बेड का वार्ड और बनेगा।
- जिला अस्पताल : 78 बेड हैं यहां नॉन कोविड मरीजों के लिए अलग वार्ड है।
- एफएच हॉस्पिटल : 100 बेेड आरक्षित हैं, यहां 150 बेड और बढ़ाए जाएंगे।
यूपी पंचायत चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए लाए कूलर और पंखे, बांटने से पहले पकड़े, मुकदमा दर्ज