फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 180th Death Due To Covid-19 And 72 Patients Found Corona Virus Positive

आगरा में कोरोना: तीन दिन में तीन मरीजों की मौत, 72 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 180th Death Due To Covid-19 And 72 Patients Found Corona Virus Positive
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को 72 नए मरीज मिले हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हुई है। जनपद में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 180 पहुंच गया है। अब तक 639705 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। वहीं रिकवरी रेट 95.31 फीसद है। आगरा में डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 10471 है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 335 पहुंच गई है। आगरा में अब तक 10986 मरीज मिले हैं। आगरा में शाहगंज निवासी 70 वर्षीय सांस रोगी की रविवार को मृत्यु हुई है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। अब हर घंटे तीन संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को 72 नए मरीज मिले हैं, इसमें से 60 साल की उम्र के नौ मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

मार्च में तीन घंटे में कोरोना वायरस का एक मरीज मिल रहा था। अप्रैल में दूसरी लहर शुरू हुई और लगातार मरीज बढ़ने लगे। दो अप्रैल को एक घंटे में दो मरीज मिल रहे थे, अब हर घंटे तीन मरीज मिले रहे हैं। संक्रमण से मौत की दर भी बढ़ गई है। बीते तीन दिन से रोजाना एक संक्रमित मरीज की मौत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कंटेनमेंट जोन
अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, भरतपुर हाउस, शमसाबाद रोड, सिविल लाइन, गणपति सिटी, गोविंदपुरी एक्सटेंशन, इंद्र कॉलोनी, इंद्रापुरम, जंगजीत नगर, जीवनी मंडी, कमला नगर, कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट, खंडेलवाल कॉलोनी रिंग रोड,  मानस नगर, मेहर बाग, मुरलीबाग, नेहरू नगर, पश्चिमपुरी, पुष्पकुंज एक्सटेंशन, आरएस लॉज दयालबाग, राधा नगर, साकेत कॉलोनी, शिव रेजीडेंसी आगरा कैंट, सिकंदरा, सुलहकुल नगर, सूर्य नगर, स्वामी नगर, टैगोर नगर, आभा अपार्टमेंट, विद्युत कॉलोनी, एत्मादपुर, खेरागढ़, तेहरा, ग्वालियर रोड। 

70 साल के सांस रोगी ने तोड़ा दम
शाहगंज निवासी 70 साल के बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हो गई है। यह लंबे समय से सांस रोग से पीड़ित थे। अब मरने वालों की संख्या 180 हो गई है। बीते तीन दिन से रोज एक मरीज की मौत हो रही है।


एसएन में आठ मरीज हुए भर्ती 
एसएन कॉलेज के कोविड अस्पताल में बीते 24 घंटे में आठ नए मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। अब एसएन में 22 मरीज हो गए हैं। इसमें से नौ आईसीयू में है। 

दक्षिण अफ्रीकी-अज्ञात स्ट्रेन का खतरा
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है उससे दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन की आशंका है। इसकी जांच के लिए नमूने भी भेजे गए हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवाएं और मास्क बिना घर से बाहर न निकलें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed