फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus 33 New Positive Case Of Covid-19

Corona In Mathura: 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद आठ सौ के पार पहुंचा आंकड़ा

Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM IST
सार

  • बाइक चोर निकला कोरोना पॉजिटिव
  • कोतवाली को 48 घंटे के लिए आम लोगों के लिए किया बंद

विज्ञापन
Corona Virus 33 New Positive Case Of Covid-19
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को किया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मंगलवार को 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या अब बढ़कर 808 हो गई है।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को आए नए केस में वृंदावन में 60 वर्षीय चिकित्सक, महोली रोड शिवपुरी बैंक कालोनी का 32 वर्षीय युवक, नरहौली अडूकी का 29 वर्षीय युवक, सौंख का 59 वर्षीय व्यक्ति, गली रामपाल चौक बाजार का 43 वर्षीय व्यक्ति, कच्ची सड़क का 30 वर्षीय युवक, मंशापुरी का 40 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा का 62 वर्षीय व्यक्ति, मंशापुरी का 61 वर्षीय महिला, निजी अस्पताल का 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

ये भी पढ़ें-  Corona In Agra: एक और मरीज की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1700 के पार
विज्ञापन


इसके साथ वृंदावन के आश्रय सदन में रहने वाली तीन महिलाएं और वृंदावन की दो महिलाएं पॉजिटिव मिली है। वहीं निजी अस्पताल का 31 वर्षीय युवक, महाविद्या कॉलोनी का एक युवक, बल्ला गली का व्यक्ति, शहर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी, फरह के परखम के 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, वृंदावन के गांव छटीकरा में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा शंकरपुरी में 32 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, नवनीत नगर में 19 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बिडौरा का 17 वर्षीय व्यक्ति, नौहझील का 18 वर्षीय युवक, 80 वर्षीय महिला, मंडी रामदास गली मालियान का किशोर, राया के आंबेडकर नगर का 40 वर्षीय महिला, सिगोनी की 23 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। इनमें से पांच लोगों ने निजी लैब से रिपोर्ट कराई थी। 

बाइक चोर निकला पॉजिटिव
मथुरा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। सोमवार को पुलिस ने बाजना पुल के पास से वृंदावन निवासी चोर को पकड़ा था। पकड़े गए बाइक चोर को कृष्णानगर चौकी से शहर कोतवाली भेजा गया था, जहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजना था।

युवक को कोतवाली लाया गया तो उसे बुखार था। युवक को तुरंत जिला अस्पताल कोरोना की जांच के लिए भेज दिया गया। चोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 48 घंटे के लिए कोतवाली में सभी बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed