फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

एक्सप्रेसव-वे पर घटे वाहन तो रोडवेज में यात्रियों की संख्या भी गिरी

Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
19एमएनपी-29-एक्सप्रेस वे पर स्थापित टोलटैक्स - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों ने अपने यात्राओं को भी स्थगित कर दिया है। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों की संख्या बीते दिनों में घटी है। वहीं रोडवेज में भी सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे आगरा और लखनऊ महानगरों को मैनपुरी से जोड़ता है। आम दिनों में बड़ी संख्या में लोग मैनपुरी से इन शहरों के लिए एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के बाद लोगों ने इन शहरों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। मार्च के पहले सप्ताह के आंकड़ों को अगर देखें तो औसतन हर रोज करहल स्थित एक्सप्रेसवे के टोल से करीब 700 वाहन प्रतिदिन यात्रा कर रहे थे लेकिन 17 मार्च को ये संख्या औसतन पांच सौ पर आ पहुंची है। आगरा और लखनऊ में कोरोना को लेकर अधिक समस्या आ रही है। इससे लोग अपनी यात्रा को निरस्त भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के यात्रियों में भी आई कमी
कोरोना वायरस को लेकर जारी हुए अलर्ट के बाद रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों की भी संख्या घटी है। जिले के बेवर और मैनपुरी दोनों ही डिपो में गिरावट दर्ज की गई है। बेवर डिपों में प्रतिदिन औसतन साढ़े छह सौ यात्रियों की गिरावट आई है तो वहीं मैनपुरी डिपो में ये आंकड़ा औसतन 1100 के करीब है। आगे ये कमी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाट्स
-700 वाहन औसतन 10 मार्च तक एक्सप्रेस वे पर जाते थे
-500 वाहन औसतन वर्तमान में एक्सप्रेस वे पर जा रहे हैं
-5600 यात्री औसतन बेवर डिपो की बसों में प्रतिदिन जाते थे
-5000 यात्री औसतन वर्तमान में प्रतिदिन कर रहे सफर
-8500 यात्री औसतन मैनपुरी डिपों की बसों में प्रतिदिन जाते थे
-7000 यात्री औसतन वर्तमान में प्रतिदिन कर रहे सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed