फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

रेस्टोरेंट और होटल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देखे इंतजाम

Tue, 17 Mar 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
17एमएनपी-44-शहर में एक होटल का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के होटल व रेस्टोरेंट में निरीक्षण का कोरोना से बचाव के लिए इंतजाम कराने के निर्देश दिए। टीम ने चेतावनी दी कि अगर लापरवाही की गई तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के रेस्टोरेंट व होटलों का निरीक्षण किया। टीम ने मां वैष्णो होटल एंड रेस्टोरेंट, राजेश कॉन्टिनेंटल, होटल तोताराम इन, नारायन मिष्ठान भंडार और बृजवासी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि फर्श की साफ-सफाई पर तो ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन काउंटर, कुर्सी, मेज को सेनिटाइज करने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इस पर उन्होंने सभी संचालकों को सभी चीजें सैनिटाइज कराने के आदेश दिए। वहीं नियमित ऐसा कराने के लिए कहा। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सेनिटाइजर की प्रवेश द्वार पर ही व्यवस्था कराने के आदेश दिए। विशेषकर प्रवेश द्वार के हैंडल को दिन में कई बार सैनिटाइज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ये इंतजाम जरूरी है। अगर कहीं ये इंतजाम नहीं मिले तो विभाग की ओर से जारी होने वाला लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह और खाद्य सहायक गौरव मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करने होंगे इंतजाम
-रिसेप्शन पर रखना होगा सेनिटाइजर
-काउंटर, कुर्सी व मेज को करना होगा साफ
-दरवाजे के हत्थों को कई बार करना होगा सेनिटाइज
-बाहर से आने वाली वस्तुओं को भी करना होगा सैनिटाइज
-फर्श को भी दो बार किया जाएगा सैनिटाइज
-कर्मचारी करेंगे डिस्पोजेबल दस्ताने का प्रयोग
कोरोना वायरस के तहत बरती जा रही सतर्कता के तहत सावधानी बरतने के निर्देश होटल और रेस्टोरेेंट संचालकों को दिए गए हैं। मॉनीटरिंग के लिए विभागीय टीम लगातार निरीक्षण करती रहेगी। अनेदखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

-रामसुंदर पटेल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
-
किसान दिवस स्थगित
मैनपुरी। 18 मार्च को होने वाला किसान दिवस कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के चलते स्थगित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed