{"_id":"5f4cb9252fca060b7d62bcc1","slug":"corona-vaccine-trial-postponed-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल टला, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल टला, यह है वजह
Mon, 31 Aug 2020 02:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:17 PM IST
सार
- पहले चरण का ट्रायल पूरा न होने के कारण आईसीएमआर से नहीं मिली अनुमति
- वैक्सीन के लिए एसएन में 30 लोग करा चुके हैं पंजीकरण
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएससी) में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल टल गया है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में पहले चरण का ट्रायल पूरा न होने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दूसरे चरण का ट्रायल शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में दूसरे चरण का ट्रायल किया जाना था, इसके लिए 18 से 55 साल के स्वस्थ 30 लोगों ने पंजीकरण भी करा लिया है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की एथिकल कमेटी की आईसीएमआर के विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए ट्रायल पर बात हुई, लेकिन अभी पहला चरण पूरा न होने और उसकी रिस्पांस रिपोर्ट तैयार न हो पाने पर दूसरे चरण का ट्रायल शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईसीएमआर की निगरानी में देश में वैक्सीन का पहला चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है, दूसरे चरण में एसएन कॉलेज में पंजीकृत लोगों को एक सितंबर से वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन आईसीएमआर से अभी इसकी अनुमति नहीं देते हुए ट्रायल टाल दिया है।
विज्ञापन
दो बार सीरो सर्वे भी टल चुका है
लोगों में कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज की जांच करने के लिए होने वाला सीरो सर्वे भी दो बार टल चुका है। इसके लिए पहली तिथि 26 अगस्त और फिर 28 अगस्त जारी की थी। अब इसके लिए भी नई तिथि जारी होगी।
रविवार को रिकॉर्डतोड़ मरीज मिले
आगरा में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। रविवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 नए मरीज मिले। पांच माह में ये मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कुल संक्रमितों की संख्या 2837 हो गई है। 391 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
अब लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही होम आइसोलेशन की सुविधा लेने वालों की भी संख्या बढ़ी है। 40 दिनों में 569 मरीजों ने होम आइसोलेशन चुना है।
संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: अगस्त के आखिर में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 10 दिनों में 400 से ज्यादा मरीज