फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona vaccine trial postponed at SN Medical College Agra

कोरोना वायरस : एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल टला, यह है वजह

Mon, 31 Aug 2020 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 02:17 PM IST
सार

  • पहले चरण का ट्रायल पूरा न होने के कारण आईसीएमआर से नहीं मिली अनुमति
  • वैक्सीन के लिए एसएन में 30 लोग करा चुके हैं पंजीकरण

विज्ञापन
Corona vaccine trial postponed at SN Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएससी) में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल टल गया है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में पहले चरण का ट्रायल पूरा न होने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दूसरे चरण का ट्रायल शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में दूसरे चरण का ट्रायल किया जाना था, इसके लिए 18 से 55 साल के स्वस्थ 30 लोगों ने पंजीकरण भी करा लिया है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की एथिकल कमेटी की आईसीएमआर के विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए ट्रायल पर बात हुई, लेकिन अभी पहला चरण पूरा न होने और उसकी रिस्पांस रिपोर्ट तैयार न हो पाने पर दूसरे चरण का ट्रायल शुरू नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईसीएमआर की निगरानी में देश में वैक्सीन का पहला चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है, दूसरे चरण में एसएन कॉलेज में पंजीकृत लोगों को एक सितंबर से वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन आईसीएमआर से अभी इसकी अनुमति नहीं देते हुए ट्रायल टाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार सीरो सर्वे भी टल चुका है

लोगों में कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज की जांच करने के लिए होने वाला सीरो सर्वे भी दो बार टल चुका है। इसके लिए पहली तिथि 26 अगस्त और फिर 28 अगस्त जारी की थी। अब इसके लिए भी नई तिथि जारी होगी।

रविवार को रिकॉर्डतोड़ मरीज मिले

आगरा में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। रविवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 नए मरीज मिले। पांच माह में ये मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कुल संक्रमितों की संख्या 2837 हो गई है। 391 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

अब लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही होम आइसोलेशन की सुविधा लेने वालों की भी संख्या बढ़ी है। 40 दिनों में 569 मरीजों ने होम आइसोलेशन चुना है।

संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: अगस्त के आखिर में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 10 दिनों में 400 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed