फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine: People Defeat Corona Virus Said We Will Also Get Vaccine

भरोसे का टीका: कोरोना को मात देने वाले भी बोले, हम भी लगवाएंगे वैक्सीन

Wed, 20 Jan 2021 01:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Jan 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine: People Defeat Corona Virus Said We Will Also Get Vaccine
कोरोना वैक्सीन: टीका आने के बाद कोरोना को हराने वाले लोग बोले जरूर लगवाएंगे वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को मात देने वाले भी टीकाकरण के लिए जागरूक हैं। उनका कहना है कि वायरस के संक्रमण से भले ही ठीक हो गए हों, लेकिन टीका जरूर लगवाएंगे। बस अपनी बारी का इंतजार है। 
विज्ञापन


पत्नी साथ लगाऊंगा टीका
आगरा में इलाज कराने वाला पहला संक्रमित हूं। पत्नी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। तब भगवान से यही प्रार्थना करता था कि ठीक हो जाऊं और वैक्सीन आ जाए, अपनी बारी आने पर पत्नी के साथ टीका लगवाऊंगा। -प्रदीप कुमार, नगला पदी
विज्ञापन


वैक्सीन जरूर लगवाऊंगा
वैक्सीन आने की खुशी हमसे ज्यादा भला किसको होगी। पूरे दस महीने से संक्रमित मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं। भले ही संक्रमित होकर ठीक हो गया हूं, लेकिन वैक्सीन जरूर लगवाऊंगा। अपनी बारी का इंतजार है। -डॉ. आशीष गौतम, कोविड डाटा इंचार्ज, एसएन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यही है अंतिम इलाज
पैथोलॉजी लैब में संदिग्ध और कोरोना वायरस के मरीजों के रक्त संबंधी बीमारियों की जांच करते थे। संक्रमित हुए, ठीक होकर ड्यूटी  संभाल रहे हैं, लेकिन वैक्सीन का फिर भी इंतजार है। वैक्सीन ही वायरस का अंतिम इलाज है। -डॉ. हरेंद्र यादव, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, एसएन

पूरा परिवार लगवाएगा टीका
कोरोना वायरस से मेरा परिवार संक्रमित हो गया था। मानसिक रूप से भी हम परेशान हो गए थे, तब यही चाहते थे कि वैक्सीन आ जाए और हम सभी सबसे पहले लगवाएं। पूरे परिवार को वैक्सीन लगवाने की अपनी बारी का इंतजार है। -अमित कपूर, खंदारी

22 जनवरी के टीकाकरण के लिए 25 बूथ तय

आगरा जिले में 22 जनवरी को टीकाकरण के लिए 25 बूथ तय कर दिए हैं। इनमें 37 सत्र होंगे, जिसमें 3700 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। शहर में दस बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 15 सत्र होंगे। देहात में 15 बूथों पर 22 सत्र लगेंगे। हर सत्र में 100-100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 

इस सूची में पहले दिन के टीकाकरण से छूटे कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। इनको मिलाकर ही 100-100 कर्मचारियों की सूची बनाई जाएगी। एक दिन पहले बूथों पर वैक्सीन की 11-11 वाइल पहुंचा दी जाएंगी। चयनित कर्मचारियों को भी एक दिन पहले मैसेज भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed