फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccine

आई मंगल घड़ी, शनिवार को लगेगा मंगल टीका

Fri, 15 Jan 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
मैनपुरी। आखिरकार वह मंगल घड़ी आ ही गई, जिसका पिछले दस महीने से लोगों को इंतजार था। शनिवार को तीन केंद्रों पर तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

जिले में चार अप्रैल को पहली बार एक साथ तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। लॉकडाउन भर लोग घरों में कैद रहे। पिछले दस महीने से लोगों को कोरोना वैक्सीन का इंतजार था।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है। अब शनिवार से टीकाकरण शुरू होगा। जिले में प्रथम चरण में 6011 सरकारी स्वास्थ्यकर्मी और 1040 प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। शुक्रवार देर शाम तक टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो सुरक्षाकर्मी और पांच स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र स्थलों पर भेजी गई वैक्सीन
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी ने यहां से जिला चिकित्सालय मैनपुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर के लिए वैक्सीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वैक्सीन वाहन को रवाना करने से पहले जिलाधिकारी ने कोल्ड चेन का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही डीएम, सीडीओ और सीएमओ ने खुद ही वैक्सीन बॉक्स को उठाकर वितरण वाहन में रखवाया। जिलाधिकारी ने टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में सीएमओ से जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में बना सुरक्षित वार्ड
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने टीकाकरण को लेकर शुक्रवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता की। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण की तैयारी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दौरान वैक्सीन के कुछ सामान्य प्रभाव दिख सकते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
दुष्प्रभावों के दृष्टिगत जिला स्तरीय एडवर्स इविंट्स फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन समिति का गठन किया गया है। जिला अस्पताल में सुरक्षित वार्ड स्थापित किया गया है। इस वार्ड में डॉ. जेजे राम, डॉ.पीके दुबे, डॉ. डीके शाक्य आदि के निर्देशन में स्टाफ और दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज दिए जाएंगे। पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा।
कोविन एप से पहुंचेगी टीकाकरण की सूचना
जिस व्यक्ति का टीकाकरण होना है, उसे एक दिन पहले कोविन एप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। कोविन एप से सरकार की ओर से टीकाकरण और वैक्सीन की निगरानी भी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि कोविन एप को प्रभावी कर दिया गया है। प्रथम चरण के लाभार्थियों को शुक्रवार शाम तक सूचना पहुंच जाएगी।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से होगी ब्रॉडकास्टिंग
सभी सत्र स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ब्रॉडकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि दिल्ली से ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर नेट की व्यवस्था की गई है।
निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी किए तैनात
सत्र स्थल : जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट
यहां उप जिलाधिकारी सदर के निर्देशन में तहसीलदार मैनपुरी मनोज कुमार राय, डॉ. आरके सिंह, डॉ. गौरांग गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला यहां नोडल अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे।
---
सत्र स्थल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला
यहां डॉ. गजेंद्र पाल सिंह चिकित्साधिकारी को सत्र प्रभारी नियुक्ति किया गया है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष दन्नाहार ओमहरि बाजपेयी को सौंपी गई है।

सत्र स्थल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर
यहां उप जिलाधिकारी भोगांव सुधीर कुमार, तहसीलदार भोगांव के साथ ही सत्र प्रभारी के रूप में चिकित्साधीक्षक अजय कुमार भदौरिया को तैनात किया गया है। जिला अस्पताल के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल यादव को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed