फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccine

जिले में 7051 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका

Sat, 19 Dec 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में स्वास्थ्यकर्मियों के चिह्नांकन का कार्य स्वास्थ्य विभाग ने पूरा कर लिया है। कुल सात हजार से अधिक निजी व सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं इसके दुष्प्रभावों से निपटने के लिए भी स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कुल 7051 स्वास्थ्यकर्मियों का चयन कोरोना टीकाकरण के लिए किया है। इसमें सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 6011 और निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 1040 है। इन सभी का डाटा कोविन एप पर ऑनलाइन फीड कर दिया गया है। जिला व ब्लॉक स्तर पर कोरोना टीकाकरण के लिए कुल 77 चरण आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार अभियान की निगरानी करते रहेंगे। शहर में सर्वाधिक 14 चरण और भोगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक चरण में टीकाकरण किया जाएगा। एक चरण में अधिकतम सौ स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। केवल टीका आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद 30 मिनट रहेगी विशेष निगरानी
कोरोना टीकाकरण विशेष निगरानी में किया जाएगा। टीकाकरण केंद्र पर पहले कोविन एप से संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के डाटा का मिलान किया जाएगा। इसके बाद एकांत में स्वास्थ्यकर्मी द्वारा टीका लगाया जाएगा। टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को विशेष निगरानी में वहीं रखा जाएगा। 30 मिनट बाद हालत सामान्य रहने पर उसे घर जाने की अनुमति मिलेगी।
जिला अस्पताल और ब्लॉक चिकित्सालयों में बनेगा विशेष वार्ड
स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टीकाकरण के दुष्प्रभावों का भी डर सता रहा है। इसके लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके दुष्प्रभाव से निपटने के लिए ब्लॉक और जिला स्तरीय चिकित्सालय में विशेष वार्ड की स्थापना भी की जाएगी। इसमें कुशल चिकित्साधिकारी के निर्देशन में आवश्यक स्टाफ और दवाईयां उपलब्ध रहेंगी। अगर टीके के बाद किसी को परेशानी होती है तो उसे तत्काल वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।

स्वास्थ्य केंद्रवार चयनित स्वास्थ्यकर्मियों की सूची
स्वास्थ्य केंद्र का नाम सरकारी स्वास्थ्यकर्मी निजी स्वास्थ्यकर्मी
शहरी क्षेत्र मैनपुरी 804 506
पीएचसी बरनाहल 522 0
सीएचसी बेवर 57 209
पीएचसी मानपुर हरी 550 0
पीएचसी घिरोर 618 7
सीएचसी जागीर 434 101
सीएचसी करहल 532 29
सीएचसी किशनी 434 38
सीएचसी कुरावली 560 16
सीएचसी कुचेला 701 0
पीएचसी सुल्तानगंज 744 134
सीएचसी भोगांव 55 0
- कोरोना टीकाकरण के लिए कुल 7051 हेल्थ केयर वर्कर को चिह्नित किया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीका आते ही कार्य शुरू हो जाएगा। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed