{"_id":"60095f778ebc3e2c3c680f72","slug":"corona-vaccination-will-be-held-on-37-booths-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: पहले चरण में छूटे 239 कर्मचारियों को भी लगेगा टीका, स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: पहले चरण में छूटे 239 कर्मचारियों को भी लगेगा टीका, स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार
Fri, 22 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:12 AM IST
सार
- 40 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को सूची में शामिल किया गया
- सीएमओ बोले, उम्र के घटते हुए क्रम में बनाई जा रही सूची, सभी को दिया गया मौका
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में 22 जनवरी (शुक्रवार) को होने वाले टीकाकरण के लिए 3700 स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची तैयार हो गई है। इसमें 3461 नए कर्मचारी और पहले दिन के टीकाकरण से छूटे 239 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। इनको फोन पर मैसेज भेजा गया है।
विज्ञापन
22 जनवरी को 25 केंद्रों के 37 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 40 साल से अधिक उम्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। आगे की तारीखों के लिए भी उम्र के घटते हुए क्रम में सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक का ट्रायल, आम लोग भी लगवा सकते हैं टीका, ये है प्रक्रिया
विज्ञापन
जिले में 16 जनवरी को 600 में से 361 कर्मचारियों ने ही कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इसमें से बचे हुए 239 लोगों को भी मौका दिया गया है। इन सभी के फोन पर गुरुवार से मैसेज आने लगे।
25 बूथों पर पहुंचाई गईं 407 वाइल
25 बूथों पर वैक्सीन की 407 वाइल गुरुवार को पहुंचा दी गईं। एक वाइल से 10 कर्मचारियों को डोज लगेगी, इस तरह 370 वाइल से 3700 लोगों को डोज लगेगी। हर बूथ के लिए एक-एक वाइल अतिरिक्त रहेगी, इस तरह 37 वाइल अतिरिक्त दी जाएंगी। यही व्यवस्था 28 और 29 जनवरी के लिए भी रहेगी। इन तीन दिनों में कुल 11,100 को टीका लगेगा, इसमें वैक्सीन की 1110 वाइल लग जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हर बूथ के लिए वैक्सीन की 11 वाइल गुरुवार को भेज दी गई हैं। पहले दिन के टीकाकरण से छूटे 239 कर्मचारियों को भी नई सूची में शामिल किया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।