फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccination Question By Sn Medical College Employee

Corona Vaccination: डॉक्टर साहब...टीका लगवाया था, खट्टा-मीठा खा सकता हूं क्या!

Wed, 20 Jan 2021 08:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Jan 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination Question By Sn Medical College Employee
corona vaccine - फोटो : PTI
डॉक्टर साहब... मैंने शनिवार को कोरोना वायरस का टीका लगवाया था। खट्टा-मीठा खा सकता हूं, कोई दिक्कत तो नहीं होगी।  इस तरह के रोजाना पांच से आठ फोन कॉल एसन मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम में उन लोगों के आ रहे हैं जिन्होंने पहले चरण में टीका लगावाया है।
विज्ञापन


...बीपी-मधुमेह रोगी हूं, दवाएं लेने से परेशानी तो नहीं होगी। दौड़-धूप कर सकता हूं, ऐसे प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं। फोन करने वालों में अधिकांश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। एसएन के टीकारकण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि फोन करने वालों की काउंसिलिंग करते हुए को बता रहे हैं कि जो भी दवाएं चल रही हैं, वह लेते रहें और कुछ भी खाएं-पीएं। 
विज्ञापन



अनुपस्थित लोगों को फोन कर पूछा सेहत का हाल
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि टीका लगने के बाद सभी ड्यूटी पर आए थे, एक-दो नहीं आए, उनकी सेहत का हाल भी पूछा, सभी ठीकठाक हैं। मंगलवार को ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे कर्मचारियों के घर भी फोन कर उनकी सेहत का हाल जाना। उन्होंने छुट्टी पर रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके के बाद सामान्य रहेगी दिनचर्या
कोरोना वायरस का टीका लगने के बाद किसी तरह के परहेज की कोई जरूरत नहीं है। बचाव के उपाय पहले की तरह करने हैं, दिनचर्या सामान्य ही रहेगी, जैसे पहले रहती थी। - डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी

आगरा जिले में 22 जनवरी के टीकाकरण के लिए 25 बूथ तय कर दिए हैं। इनमें 37 सत्र होंगे, जिसमें 3700 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। शहर में दस बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 15 सत्र होंगे। देहात में 15 बूथों पर 22 सत्र लगेंगे। हर सत्र में 100-100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 

इस सूची में पहले दिन के टीकाकरण से छूटे कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। इनको मिलाकर ही 100-100 कर्मचारियों की सूची बनाई जाएगी। एक दिन पहले बूथों पर वैक्सीन की 11-11 वाइल पहुंचा दी जाएंगी। चयनित कर्मचारियों को भी एक दिन पहले मैसेज भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed