फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona updates today 21 new cases including Five relatives of SN doctor of covid reported in agra

आगरा में कोरोना की रफ्तार तेज: एसएन के चिकित्सक के पांच परिजन संक्रमित, दो महीने बाद मिले 21 नए संक्रमित

Sat, 30 Apr 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 21 नए मरीज मिले हैं, जिनमें एसएन के चिकित्सक के पांच परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं। ग्वालियर के आवासीय स्कूल से छुट्टी मनाने लौटा बालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
corona updates today 21 new cases including Five relatives of SN doctor of covid reported in agra
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में दो महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 21 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक के पांच परिजन शामिल हैं। इसमें एक बालक भी है। इनको सामान्य लक्षण हैं और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। ग्वालियर के नामी आवासीय स्कूल से छुट्टी मनाने आया बालक भी पॉजिटिव हो गया है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2306 नमूनों की जांच की, जिसमें 21 मरीज मिले हैं। छह मरीज ठीक हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 81 हो गई है। शुक्रवार को मिले संक्रमित मरीजों में वरिष्ठ चिकित्सक के जयपुर हाउस रहने वाले परिजन संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए गए हैं। ग्वालियर के नामी आवासीय स्कूल से छुट्टी मनाने आए 12 साल का बालक भी संक्रमित मिला है। इसको भी होम आइसोलेट कर दिया है। 

विज्ञापन

गुरुवार को मिले थे 11 मरीज 

गुरुवार को पति पत्नी, मां बेटे सहित 11 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें दयालबाग निवासी 50 वर्षीय मां व 28 वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल लाइन निवासी 68 वर्षीय महिला एवं 69 वर्षीय पुरुष दोनों बुजुर्ग दंपति में संक्रमण मिला है। शाहगंज में 35 वर्षीय व 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। ताजनगरी में 42 वर्षीय पुरुष, नेहरू नगर में 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 36277 लोग हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि 3 मार्च 2020 को आगरा में पहला मरीज मिला था। तब से अब तक कोरोना की तीन लहर बीत चुकी है। अब फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 36277 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35731 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की चौथी लहर शुरू होने के बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। बिना मास्क व उचित दूरी के सार्वजनिक स्थानों से लेकर बाजार व सरकारी दफ्तरों में लोग आ जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed