फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona update Struggling for three months for one percent vaccination in Etah

Corona Vaccination: एटा में एक फीसदी टीकाकरण के लिए तीन माह से जद्दोजहद

Mon, 06 Jun 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 06:07 PM IST
सार

जिले में एक मार्च 2022 को 99 फीसदी टीकाकरण हो गया था। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी भी 0.3 फीसदी टीकाकरण करना बाकी है। इसको पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं।
 

विज्ञापन
Corona update Struggling for three months for one percent vaccination in Etah
टीका लगवाता बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का लक्ष्य के सापेक्ष 99 फीसदी टीकाकरण तीन माह पहले कर लिया गया था, लेकिन एक फीसदी लोगों का टीकाकरण तीन माह में भी पूरा नहीं हो सका है। जिसके लिए जद्दोजहद चल रही है। 

विज्ञापन

इतना था लक्ष्य 

कोरोना से बचाव के लिए जनवरी 2021 में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था। लक्ष्य 1256809 है, जिसका पीछा करते-करते स्वास्थ्य टीमें एक मार्च 2022 को 99 फीसदी तक पहुंच गई और टीकाकरण की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 1244291 हो गई। तीन महीनों से स्वास्थ्य टीमें पूरा जोर लगाए हुए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार अब तिल-तिल कर आगे बढ़ रही है। करीब एक फीसदी में शेष बचे 12160 लोगों का पूरा टीकाकरण करने के लिए काफी प्रयास के बाद महज 135 लोगों का ही प्रतिदिन जिले में टीकाकरण हो रहा है।

विज्ञापन

अब तक इतने लोगों का हुआ टीकाकरण 

सोमवार तक 18 से 60 वर्ष तक कुल 1256451 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब 0.3 फीसदी में 358 लोग वंचित रह गए हैं। इसको पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। 15 से 17 वर्ष तक 124454 के सापेक्ष 117726 को पहला टीका और 104865 को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। सबसे तेज 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण हुआ। इनका 75167 का लक्ष्य था और तीन माह में 65619 को पहली डोज और 30467 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बोले- लक्ष्य के करीब हैं

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक फीसदी टीकाकरण में देर जरूर हुई है लेकिन एक उपलब्धि भी है कि हम लोग लक्ष्य छूने के करीब हैं। महज 358 के लोग ही टीकाकरण से बचे हैं, उनका भी टीकाकरण पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed