फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona started spreading again amid viral fever

वायरल फीवर के बीच कोरोना फिर से पसारने लगा पांव

Tue, 31 Aug 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Corona started spreading again amid viral fever
कासगंज। जिले में वायरल फीवर के साथ ही कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। जिले में दो नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। विभाग ने दोनों ही संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4251 हो गया है।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज के चलते इस समय वायरल फीवर का प्रकोप बना हुआ है। काफी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों पटियाली क्षेत्र में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व भरगैन में भी बुखार से दो लोगों की मौत हो चुुुकी है। इन सबके बीच कोरोना की दस्तक हो गई है।
विज्ञापन

सहावर के ग्राम जौहरी में 60 वर्षीय वृद्ध तथा सिढ़पुरा के पिलकुनी में 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है। दोनों संक्रमितों की 28 अगस्त को आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई टीमों ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया। अगस्त माह में इससे पहले दो संक्रमितों के मामले और सामने आ चुके हैं। कोरोना के मामले फिर से आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है, ताकि इनकी भी जांच कराई जा सके। डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed