फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona, positive, seven, new case, mainpuri

एक युवती सहित जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 19 Jul 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, seven, new case, mainpuri
कुरावली में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। रोजाना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को कोविड केयर वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया। संबंधित क्षेत्रों को सील करने के साथ ही उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 476 पहुंच गई है। 335 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है। 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 129 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा। मोहल्ला छपट्टी निवासी एक वृद्ध भी पॉजिटिव मिला। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। कुरावली के मोहल्ला कौआटोला निवासी एक व्यक्ति और कुरावली के ही गांव चैली निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। बरनाहल के किरथुआ, कुचेला के नगला तुला और सुनूपुर की एक युवती भी संक्रमण की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी को आइसोलेशन वार्ड भेजा। पुलिस ने संक्रमितों के घरों को जाने वाली गलियों को सील कर दिया। संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed