फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Positive Pregnant Woman Birth A Child In Sn Medical College

आगराः कोरोना संक्रमित महिला ने दिया बेटे को जन्म, 12वीं प्रसूता की हुई डिलीवरी

Wed, 13 May 2020 10:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 13 May 2020 10:23 AM IST
सार

एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी गर्भवती महिला 

विज्ञापन
Corona Positive Pregnant Woman Birth A Child In Sn Medical College
demo pic

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का मंगलवार को प्रसव कराया है। कोविड अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को गर्भवती का ऑपरेशन करना पड़ा। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित यह 12वीं महिला है, जिसका प्रसव हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगराः कोरोना पॉजिटिव 12 नए मरीज मिले, 777 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन


कौशलपुर नगला पदी की 28 साल की गर्भवती महिला एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर इसको ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। यहां पर स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रिचा सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन हुआ। प्रसूता की हालत बेहतर है। नवजात को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में डॉ. पूनम यादव, डॉ. अभिलाषा यादव, डॉ. श्रुति, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. रूबी, डॉ. साधना, डॉ. नीरज यादव, डॉ. आरके शर्मा और डॉ. अर्चना शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने चिकित्सकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed