{"_id":"5fac278e8ebc3e9b90283c74","slug":"corona-positive-agra-news-agr4677075117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब की गलती से 29 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाद में बताए निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब की गलती से 29 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाद में बताए निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नोएडा की प्रयोगशाला (लैब) से मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट शहर के अशोक नगर क्षेत्र के 29 लोगों के लिए राहत लेकर आई। इसमें ये सभी लोग कोरोना निगेटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेशन से मुक्त कर दिया और घर भेजने की व्यवस्था की। अब ये लोग अपने परिवार के संग दीपावली की खुशी मना सकेंगे।
नोएडा की प्रयोगशाला से सोमवार देर रात 43 लोगों के कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट भेजी गई। इसमें अशोक नगर के 29 लोगों को कोराना पॉजिटिव बताया था। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट भी करा दिया। प्रयोगशाला ने मंगलवार को देर रात फिर से नई सूची भेजी। इसमें सभी निगेटिव बताए गए।
नई रिपोर्ट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रयोगशाला से संपर्क साधा तो पता चला कि प्रयोगशाला से गलती से इन लोगों को पॉजिटिव हो गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की। प्रयोगशाला से अशोक नगर के 29 लोगों की गलत रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। फिर से संशोधित सूची मिली है। इसमें ये सभी लोग निगेटिव दर्शाए गए हैं, इसके बाद सभी को आइसोलशन से मुक्त कर दिया है। -डॉ. अविनाश, डिप्टी सीएमओ।