फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona: No sheet on the bed, even the staff is not taking precautions

कोरोना : बेड पर नहीं चादर, स्टाफ भी नहीं बरत रहा सावधानी

Fri, 14 Apr 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona: No sheet on the bed, even the staff is not taking precautions
मैनपुरी। कोरोना के मरीज जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना को लेकर गाइड लाइन भी जारी हुई है, लेकिन गाइड लाइन का पालन अस्पतालों तक में नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी की बात करें तो यहां मरीजों के लिए चादर तक उपलब्ध नहीं है। दूषित और गंदे गद्दों पर ही बिना चादर के मरीजों को लिटाया जा रहा है। यहां गंभीर और संक्रमित मरीज भी पहुंच रहे हैं। उन्हीं गद्दों पर बिना चादर के मरीजों को लिटाया जा रहा है, जो कोरोना को और रफ्तार दे सकते हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर यदि ध्यान दें तो बुधवार की रात 20 बेड में से 16 पर चादर नहीं थीं। शुक्रवार की सुबह भी नजारा कुछ ऐसा ही था। इमरजेंसी के 20 बेड में से 14 पर चादर नहीं थी। अस्पताल के बेडों पर बिछाए गए गंदे इतने गंधे हैं कि किसी भी समय इनसे संक्रमण फैल सकता है। वर्तमान में डायरिया और कोरोना के मरीजों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन का इस तरफा कोई ध्यान नहीं है। यहां मौजूद डॉक्टर भी अपनी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल का महिला वार्ड
इस वार्ड में 10 बेड हैं, शुक्रवार को 10 में से चार पर चादर थी लेकिन छह पर चादर नहीं थी। इन बेडों पर बिना चादर के ही मरीज भर्ती थे। अधिकतर बेडों के गद्दे इतने गंदे थे कि जिन पर पूर्व में भर्ती रहे मरीजों की बोमटिंग आदि के दाग भी थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल का पुरुष वार्ड
इस वार्ड की स्थिति और भी खराब थी। यहां 10 बेड में से मात्र दो पर ही चादर थीं आठ बेड पर चादर नहीं थी। बिना चादर के ही यहां बेडों पर मरीज लेटे हुए थे। बेडों के गद्दे इतने गंदे थे कि इन पर लेटना तो दूर बैठना भी उचित नहीं था। मजबूरी में मरीज बिना चादर के ही यहां लेटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी
यहां चार बेड और चार टेबल पड़ी हुई हैं। इन पर गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाता है। यहां एक भी बेड और टेबल जिन पर मरीज भर्ती कराए जाते हैं चादर नहीं था। मरीज भी मजबूरी में यहां भर्ती होते हैं। कुछ मरीजों ने चादर मांगे भी, लेकिन उन्हें स्टॉफ ने उपलब्ध नहीं कराए।


मरीज बढ़ने के कारण दिक्कत हुई है। अस्पताल के लिए 150 चादर उपलब्ध कराए गए हैं। आगे से सभी मरीजोंं को चादर दिलाया जाएगा।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed